इंटरनेट डेस्क। आज के जमाने में आपने देखा होगा की कई लोग बहुत ज्यादा वेट बढ़ा लेते हैं और फिर उसे कम करने के लिए कई कोशिशें करते रहते है। ऐसे में बढ़ती हुई चर्बी को खत्म या कम करने के लिए कई तरह के ड्रिंक आप अपने घर में ही बना सकते हैं। इन्हें खाली पेट यानी सुबह-सुबह पीने से पेट की चर्बी और बढ़ते वजन को कम करने में मदद मिल सकती है।
जीरे का पानी
आप जीरे के पानी का सेवन कर सकते है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह वजन कम करने और अतिरिक्त चर्बी को खत्म करने में सहायक होता है। जीरा एंटीऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर होता है, जो मेटाबॉलिज्म को मजबूत रखता है।
मेथी का पानी
सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने से शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी कम होती है। मेथी फाइबर से भरपूर होती है और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाती है। यह शरीर में इंसुलिन को बढ़ने से रोकती है, जिससे चर्बी जमा नहीं होती।
pc- jagran