नई दिल्ली। बांग्लादेश में अब एक हिंदू विधवा महिला के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया गया है। महिला के साथ दो स्थानीय बदमाशों ने पहले सामूहिक दुष्कर्म किया और इसके बाद उसे पेड़ से बांधकर उसके बाल काट दिए। यह घटना झेनैदाह जिले के कालिगंज में शनिवार को हुई थी। आरोपी शाहिन ने अपने साथी हसन के साथ मिलकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। महिला के बेहोश होने के बाद दोनों आरोपी वहां से भाग गए फिर बाद में कुछ स्थानीय लोग महिला को अस्पताल लेकर गए और उसे भर्ती कराया जहां उसका इलाज किया गया।
एनडीटीवी की खबर के अनुसार पीड़िता ने कालीगंज नगरपालिका के वार्ड नंबर 7 के नादिपारा निवासी शाहिन और उसके भाई से 20 लाख रुपये में 3 डेसिमल जमीन और एक दो मंजिला मकान खरीदा था। इसके बाद से शाहिन महिला पर बुरी नजर रखने लगा था। उसने कई बार महिला को उसके साथ संबंध बनाने का प्रस्ताव दिया जब महिला ने उसकी बात नहीं मानी तो वो महिला को परेशान करने लगा और उसके साथ अश्लील व्यवहार भी करने लगा। शनिवार शाम को शाहिन और साथी हसन विधवा महिला के घर में घुस गए और दोनों ने उस महिला के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उन्होंने महिला से 50 हजार रुपये भी मांगे।
विरोध करने पर उन्होंने महिला को पेड़ से बांधकर पीटा और उसके बाल तक काट दिए। महिला के बालों को काटते हुए आरोपी ने वीडियो भी बनाया। पीड़ित महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। इससे पहले बांग्लादेश में हाल ही में चार हिंदू नागरिकों की बेरहमी से हत्या हो चुकी है। हालांकि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार हिंदुओं पर अत्याचार के मामलों में आंख बंद किए बैठी है और इसी का नतीजा है कि बांग्लादेश में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोग आए दिन अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहे हैं।
The post Hindu Widow Gang Raped In Bangladesh : बांग्लादेश में अब हिंदू विधवा महिला के साथ दरिंदगी, दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद पेड़ से बांधकर बाल काटे appeared first on News Room Post.