Joke 1:
भिखारी – दे दे बाबा
गटरू – नहीं है , मेरे पास कुछ नहीं है।
भिखारी – 5 रु का सवाल है बाबा।
गटरू – हां पूछो। क्या पता मुझे आता हो।
भिखारी बेहोश।
Joke 2:
गप्पू की छत ठीक डाइनिंग टेबल पर टपक रही थी।
प्लम्बर ने पूछा - आपको कब पता चला की छत टपक रही है ?
गप्पू : जब कल रात को मेरा पैग 3 घंटे तक खत्म नहीं हुआ।

Joke 3:
टीचर- इतने दिन कहां थे, स्कूल क्यों नहीं आए?
गोलू- बर्ड फ्लू हो गया था मैम।
टीचर- पर ये तो पक्षियों को होता है इंसानों को नहीं।
गोलू- इंसान समझा ही कहां आपने...रोज तो मुर्गा बना देती हो..!!
Joke 4:
चाय की दुकान पर इतने
छोटे कप हो गए है की
लगता है चाय नहीं
पोलियो की ड्राप पिला रहे है

Joke 5:
लड़की आधी रात को - गुड नाइट मम्मी...!
.
मम्मी - गुड नाइट...!
.
लड़की (गुस्से में) - गुड नाइट पापा...!
.
पाप - गुड नाइट बेटा...!
.
लड़की परेशान होकर बोली -
अरे गुड नाइट कहां है...?
.
मच्छर काट रहे हैं...!