Under-19 World Cup: वैभव सूर्यवंशी तोड़ सकते हैं ये दो बड़े रिकॉर्ड
Rajasthankhabre Hindi January 14, 2026 08:42 AM

इंटरनेट डेस्क। वैभव सूर्यवंशी अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह अभी तक कई बड़ी उपलब्धियां और रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। अब उनके निशाने पर अंडर 19 वर्ल्ड कप में दो रिकॉर्ड होंगे। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 15 जनवरी से होने वाली है। जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में यह टूर्नामेंट खेला जाएगा।

आगामी आईसीसी विश्व कप में वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर शिखर धवन और साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को रिकॉर्ड होंगे। अंडर 19 वर्ल्ड कप में अगर वह 19 छक्के लगाने में सफल हो जाते हैं तो वह एक वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इस मामले में रिकॉर्ड अभी तक डेवाल्ड ब्रेविस के नाम दर्ज है, जन्होंने 2022 में अंडर 19 वर्ल्ड कप में 18 छक्के लगाए थे।

वहीं अंडर 19 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में अभी तक सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के नाम है। धवन साल 2004 के अंडर 19 वर्ल्ड कप में 93.51 की स्ट्राइक रेट से 505 रन बनाने में सफल रहे थे। ये आईसीसी विश्व कप के किसी एक सीजन में किसी प्लेयर का सबसे बेस्ट स्ट्राइक रेट है।

pc- jagran

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.