महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) सहित 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव 15 जनवरी को संपन्न हुए हैं। चुनावों में करीब चार साल की देरी के बाद इस बार परिणामों पर सबकी निगाहें हैं। मतगणना से पहले, राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बीएमसी के 227 वार्डों के लिए लगभग 1,700 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 879 महिलाएं और 821 पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा, महाराष्ट्र की 893 नगरपालिकाओं के 2,869 वार्डों में 15,931 उम्मीदवारों की किस्मत आज तय होगी।
नासिक में काउंटिंग सेंटर से तस्वीरें, जहां महाराष्ट्र निकाय चुनावों के लिए वोटों की गिनती चल रही है।बीएमसी का पहला नतीजा कांग्रेस के पक्ष में गया है। कांग्रेस की आशा काले धारावी के वार्ड संख्या 183 से जीतीं उन्हें 1450 वोट मिले। आशा काले ने शिंदे सेना की वैशाली शेवाले और MNS की पारुबाई कटके को हराया।
BMC Elections पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, "मुंबई जैसे शहर में जो वोटिंग पैटर्न चल रहा है, वह एक गंभीर मामला है। हजारों लोगों के नाम, जिन्होंने विधानसभा चुनावों में भी वोट दिया था, उन इलाकों से गायब हैं जहां शिवसेना (UBT), MNS या कांग्रेस है, EVM मशीन ठीक से काम नहीं कर रही है, चुनाव आयोग हमारी बात सुनने को तैयार नहीं है। कल बीजेपी के सीनियर नेताओं और चुनाव आयोग के स्टाफ के बीच एक मीटिंग हुई, क्यों? आचार संहिता अभी भी लागू है।
उन्होंने यह भी कहा, "वोटिंग परसेंटेज आने से पहले ही एग्जिट पोल आ गए... बीजेपी ने अपनी जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया... हमने लोगों को भरोसा दिलाया है कि वे डरे नहीं..."
मुंबई समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के चुनावों की मतगणना शुरू हो गई है, लेकिन सबसे ज्यादा निगाहें बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) पर टिकी हैं।
बृहन्ममुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के बृहस्पतिवार को हुए चुनाव में 52.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जो 2017 में हुए 55.53 प्रतिशत मतदान से कम है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बीएमसी द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक उपनगर भांडुप के वार्ड नंबर 114 में सबसे अधिक 64.53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके के वार्ड नंबर 227 में सबसे कम 20.88 प्रतिशत मतदान हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि महानगर में 1.03 करोड़ से अधिक पात्र मतदाताओं में से 52.94 प्रतिशत ने बृहस्पतिवार सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
पिछले बीएमसी चुनाव 2017 में हुए थे, जिनमें 55.53 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुने गए निकाय का कार्यकाल मार्च 2022 में समाप्त हो गया
बीएमसी का किंग कौन? आज होगा फैसला, थोड़ी देर में शुरू होगी 29 नगर निगमों के चुनावों की मतगणनामुंबई समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के चुनावों की मतगणना शुरू होगी, लेकिन सबसे ज्यादा निगाहें बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) पर टिकी हैं। 227 वार्डों के लिए गुरुवार को 52.94% वोटिंग हुई थी।