LIVE: भागीरथपुरा के पीड़ितों से मिले राहुल गांधी, सरकार से सवाल, हादसे का जिम्मेदार कौन?
Webdunia Hindi January 17, 2026 06:43 PM

Latest News Today Live Updates in Hindi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार सुबह इंदौर पहुंचे। वे यहां भागीरथपुरा में दुषित पानी कांड के पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 24 लोगों की मौत हो गई। उल्टी दस्त की शिकायत पर यहां बड़ी संख्या में लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पल पल की जानकारी...

-महाराष्ट्र के 29 में से 25 नगर निगम में भाजपा गठबंधन का मेयर होगा।

-बीएमसी में पहली बार बनेगा भाजपा का मेयर, भाजपा गठबंधन की 118 सीटों पर जीत। ALSO READ: महाराष्ट्र की सियासत में ठाकरे ब्रांड का सूर्यास्त!, निकाय चुनाव में 40 साल बाद ढहा BMC का किला, उद्धव-राज ठाकरे की जोड़ी बेअसर

-पश्चिमी हिमालय में बर्फबारी जारी, उत्तर भारत में कोहरे और शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई। दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा, विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम। सड़क, रेल और हवाई यातायात पर पड़ा असर।

-महिला प्रीमियर लीग में आरसीबी ने गुजरात को 32 रन से हराया और अंक तालिका में शीर्ष पर।

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 2 दिन के असम और बंगाल दौरे पर। दोनों राज्यों को देंगे हजारो करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात। प्रधानमंत्री मालदा में पहली वंदे भारत स्लीपर को हरी झंडी दिखाएंगे। वे चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

-कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी कांड के पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। कई पीड़ित अभ भी अस्पताल में भर्ती।

शिवसेना यूबीटी के दफ्तर में तोड़फोड़

मुंबई में चुनाव परिणाम आने के बाद शिवसेना यूबीटी के दफ्तर में तोड़फोड़। भाजपा समर्थकों पर लगा तोड़फोड़ का आरोप।

मुंबई में धुरंधर देवेंद्र' वाले पोस्टर

मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तजिंदर सिंह तिवाना ने मुंबई में कई जगहों पर CM देवेंद्र फडणवीस के 'धुरंधर देवेंद्र' वाले पोस्टर लगाए हैं। BMC चुनावों में, 227 वार्डों में से, भाजपा ने 89 वार्ड जीते, शिवसेना (UBT) ने 65 वार्ड, शिवसेना ने 29 वार्ड, कांग्रेस ने 24 वार्ड, AIMIM ने 8 वार्ड, MNS ने 6 वार्ड, NCP ने 3 वार्ड, SP ने 2 वार्ड और NCP-SP ने 1 वार्ड में जीत हासिल की है।

नई दिल्ली में घने कोहरे के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी इंदौर के लिए रवाना हुए। वे भागीरथपुरा में दुषित पानी कांड के पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम।कांग्रेस नेता राहुल गांधी इंदौर पहुंचे। वे 3 घंटे शहर में रहेंगे और भागीरथपुरा में दूषित पानी से बीमार लोगों से मुलाकात करेंगे।

-लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से प्रभावित लोगों से मुलाकात की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी साथ।

-इंदौर में राहुल गांधी से दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया समेत कई दिग्गजों ने की मुलाकात।

राहुल गांधी ने इंदौर के भागीरथपुरा में मुलाकात के बाद कहा कि लोगों को पीने का साफ पानी मुहैया कराना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार की लापरवाही से यह हादसा हुआ। यहां आज भी साफ पानी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। जो हादसा हुआ उसका जिम्मेदार कौन हैं? उन्होंने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाए। पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

देश को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह वंदे भारत ट्रेन हावड़ा और गुवाहाटी के बीच चलेगी। 16 कोच वाली इस ट्रेन में 823 यात्रियों की क्षमता है। इसमें ऑटोमैटिक दरवाजे हैं।

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.