केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के लखनऊ आगमन पर अटल बिहारी बाजपेई प्रेरणा स्थल पर पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी का संकल्प विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश को पूरा करना हमारा कर्तव्य है। उत्तर प्रदेश के प्रति अमित शाह जी की भावना अत्यंत प्रेरणादायी है। वास्तव में, उत्तर प्रदेश न केवल जनसंख्या की दृष्टि से, बल्कि अपनी सांस्कृतिक गहराई, आध्यात्मिक विरासत और आर्थिक क्षमता के कारण भी भारत का हृदय स्थल है। वर्ष 2047, यानी भारत की आजादी के अमृत काल की पूर्णता पर, उत्तर प्रदेश को एक 'पूर्ण विकसित प्रदेश' बनाने का संकल्प एक स्वर्णिम भविष्य की नींव है। आज उत्तर प्रदेश का जन्मदिन है इस अवसर पर हम संकल्प लेते हैं कि उत्तर प्रदेश से गरीबी के पूर्ण उन्मूलन तक हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।।श्री मौर्य ने कहा कि आज गृह मंत्री जी द्वारा 'एक जनपद-एक व्यंजन' (ODOC) का शुभारंभ किया इसका उद्देश्य है: 1- यूपी के हर जिले के पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए 'One District One Cuisine' योजना की शुरुआत से प्रदेशोवासियों को सीधे लाभ प्राप्त होगा। 2- सरदार पटेल औद्योगिक क्षेत्र योजना: इस राज्य के औद्योगिक ढांचे को मजबूत करने हेतु इस नई योजना का शुभारंभ किया गया। 3- सम्मान समारोह: गृह मंत्री जी 'उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान 2025-26' प्रदान किया और CM YUVA (मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान) के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपदों को पुरस्कृत कर उनके उज्जवल किया गया।इस अवसर पर माननीय गृह मंत्री जी, भारत सरकार, श्री योगी आदित्यनाथ जी, मा० मुख्यमंत्री, श्री ब्रजेश पाठक जी, मा० उप मुख्यमंत्री, श्री पंकज चौधरी जी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश/ केंद्रीय मंत्री भारत, सरकार, श्री शशि प्रकाश गोयल जी, मुख्य सचिव, उ० प्र०, अपर मुख्य सचिव सूचना, श्री संजय प्रसाद, श्री राजीव कृष्णा जी, पुलिस महानिदेशक, उ० प्र० एवं अन्य अधिकारीगण, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित हुआ।