Health Tips: रोजाना सीढ़िया चढ़ने से लम्बी होती है उम्र, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
samacharjagat-hindi January 31, 2026 03:42 AM

इंटरनेट डेस्क। अच्छी सेहत के लिए लोग कई प्रकार के उपाय करते हैं। आज हम आपको रोजाना सीढ़ियां चढ़ने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकरी देने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। ये एक्सरसाइज सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

आपको बता दें कि रोजाना सीढ़ियां चढ़ने की एक्सरसाइज से बहुत कम समय में लंग्स और हार्ट हेल्थ में सुधार होता है। वहीं इससे ब्रेन में ब्लड फ्लो बेहतर होता है। ये इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारने भी उपयोगी है। सीढ़िया चढ़ने से खाना खाने के बाद ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता है। रोजाना सीढ़ियां चढ़कर जांघों, हिप्स, पिंडलियों और पेट की मांसपेशियों को स्ट्रॉन्ग बनाता है।

इससे व्यक्ति रोजमर्रा के कामों में फुर्तीला बनता है। वहीं हड्डियों को मजबूती मिलती है। केवल कुछ मिनट सीढ़ियां चढ़ना, लंबी और धीमी कसरत के बराबर कार्डियो लाभ दे सकता है। आपको नियमित रूप से ऐसा करना शुरू कर देना चाहिए। ये एक्सरसाइज लम्बी उम्र के लिए बहुत ही उपयोगी है।

PC:amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.