'मास्टर शेफ' जीतने के हैं साइड इफेक्ट्स, गौरव खन्ना ने किया खुलासा, पत्नी आकांक्षा संग शेयर कर दी ऐसी वीडियो
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क February 01, 2026 01:12 PM

आज के समय में सोशल मीडिया पर सेलेब्स के वीडियो और फोटोज वायरल होते ही रहते हैं. हर दिन कोई न कोई नया वीडियो, मजेदार पोस्ट या दिलचस्प कहानी सामने आती है जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाती है. ऐसे ही एक वीडियो हाल ही में बिग बॉस 19 और सेलेब्रिटी मास्टरशेफ के विजेता गौरव खन्ना का वायरल हुआ है.

जब जीत भी बन जाए हंसी का कारण
वीडियो में बिग बॉस 19 और सेलेब्रिटी मास्टरशेफ के विजेता गौरव खन्ना अपने मास्टरशेफ इंडिया जीतने के 'साइड इफेक्ट्स' दिखा रहे हैं. वीडियो में गौरव थक कर मेज पर सिर टिकाए बैठे हैं तभी उनकी पत्नी अकांक्षा खन्ना आती हैं और बताती हैं कि लंच के लिए राजमा चावल बन गए हैं. गौरव हंसते हुए और हल्का सा परेशान होकर कहते हैं, 'मैं जानता हूं, मैंने ही तो बनाया है.' कैप्शन में उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'साइड इफेक्ट्स ऑफ विनिंग मास्टरशेफ.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gaurav Khanna (@gauravkhannaofficial)

दो जीत, एक साल
गौरव खन्ना सिर्फ मास्टरशेफ इंडिया ही नहीं बल्कि बिग बॉस 19 के भी विजेता रहे हैं. 2025 उनके लिए एक शानदार साल रहा है. जब उन्होंने एक ही साल में दो बड़े रियलिटी शो जीतकर सबको चौंका दिया है. उनके कुकिंग स्किल्स ने लोगों को बहुत प्रभावित किया खासकर उनका हनी ड्रॉप डेजर्ट जिसने फैंस के दिलों में खास जगह बना ली है.

यादें और थ्रोबैक
गौरव ने हाल ही में 2025 के अनुभवों को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट लिखा था. उन्होंने अपने जन्मदिन पर बिग बॉस 19 के दोस्तों के साथ बिताए पलों की थ्रोबैक फोटो भी शेयर की. उनके शब्दों में ये साल सिर्फ जन्मदिन मनाने का नहीं था बल्कि उनकी यात्रा, जीत और उन सभी पलों का जश्न था जिन्होंने उन्हें आगे बढ़ाया.

प्यार और आभार
अपने फैंस और सपोर्टर्स के लिए गौरव ने खास संदेश भी लिखा. उन्होंने कहा कि ये सब उनके बिना उनके साथ खड़े लोगों के समर्थन के संभव नहीं होता. उन्होंने उन लोगों को धन्यवाद कहा जिन्होंने शुरुआत से उनके साथ खड़े रहे और जो रास्ते में उनके साथ जुड़ गए. उनके लिए ये प्यार, विश्वास और समर्थन हमेशा खास रहेगा.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.