एक्टर गोविंदा ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की. इस दौरान की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है. गोविंदा और सीएम योगी आदित्यनाथ ने साख में पोज दिए. बता दें कि गोविंदा इन दिनों उत्तर प्रदेश में हैं. उनके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं.
गोविंदा के वायरल वीडियो का सच
गोविंदा का एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ था. इस वीडियो में गोविंदा को एयरपोर्ट से निकलकर टैक्सी में बैठते हुए का वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा हुई कि गोविंदा सस्ती गाड़ी से घूम रहे हैं. उनका डाउनफॉल चल रहा है. आइए जानते हैं कि इस वीडियो का सच क्या है.
ये वीडियो आगरा एयरपोर्ट का है. आगरा में जो एयरपोर्ट है वो भारतीय वायुसेना का एयरपोर्ट है. ऐसे में सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए एयरपोर्ट पर पर्सनल गाड़ियों को जाने की परमिशन नहीं है. जिस गाड़ी में गोविंदा बैठे थे उस गाड़ी को एयरपोर्ट परिसर में आने की अनुमित है. गाड़ी पर भारत सरकार भी लिखा है. तो ऐसे में छोटी गाड़ी से सफर करने पर गोविंदा के डाउनफॉल का दावा पूरी तरह से गलत है.
View this post on Instagram
बता दें कि गोविंदा फिल्म बैटल ऑफ गलवान से कमबैक करने वाले हैं. इस फिल्म में गोविंदा का कैमियो रोल है. फिल्म में सलमान खान लीड रोल निभा रहे हैं.
प्रोफेशनल लाइफ के अलावा गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में बने हुए हैं. कुछ समय पहले गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर खबरें आई थीं. ऐसी भी खबरें थीं कि गोविंदा और सुनीता तलाक लेने वाले हैं. हालांकि, गोविंदा की पत्नी सुनिता आहूजा ने इन खबरों को सिरे से नकार दिया था.
लेकिन सुनिता आहूजा अक्सर गोविंदा को लेकर बयान देती रहती हैं. उन्होंने गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की अफवाहों पर भी रिएक्ट किया था.