सरकार बनाने पर बातचीत के बीच भाजपा के केंद्रीय नेता दिल्ली में करेंगे मणिपुर एनडीए विधायकों से मुलाकात
Indias News Hindi February 02, 2026 05:42 AM

इम्फाल, 1 फरवरी . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ केंद्रीय नेता Monday को New Delhi में मणिपुर के विधायकों और उसके एनडीए सहयोगियों के साथ राज्य से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक कर सकते हैं.

इस संबंध में पार्टी सूत्रों ने Sunday को जानकारी दी.

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा और उसके सहयोगी दलों से संबंधित बड़ी संख्या में विधायक पहले ही New Delhi पहुंच चुके हैं, जबकि कई अन्य रास्ते में हैं.

मणिपुर के पूर्व Chief Minister एन बीरेन सिंह और मणिपुर भाजपा अध्यक्ष अधिकारीमयुम शारदा देवी पार्टी विधायकों के साथ हैं.

इम्फाल से New Delhi रवाना होने से पहले, शारदा देवी ने कहा कि राज्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय भाजपा नेतृत्व द्वारा सभी एनडीए विधायकों को बुलाया गया है.

उन्होंने मीडिया से कहा, “हमें उम्मीद है कि Government गठन के मुद्दे पर चर्चा होगी.”

पूर्व Chief Minister बीरेन सिंह ने कहा कि चूंकि एनडीए के सहयोगी दलों के सभी विधायकों को बैठक में आमंत्रित किया गया है, इसलिए उन्हें सकारात्मक परिणाम की उम्मीद है.

उन्होंने आगे कहा, “हमें सिर्फ एक बैठक के लिए दिल्ली आने को कहा गया था. हमें कोई विशिष्ट एजेंडा नहीं बताया गया था.”

दरअसल,बीरेन सिंह के Chief Minister पद से इस्तीफा देने के चार दिन बाद केंद्र Government ने पिछले साल 13 फरवरी को मणिपुर में President शासन लागू किया था.

President शासन 12 फरवरी को समाप्त होने वाला है.

मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा को फिलहाल निलंबित रखा गया है, जिसका कार्यकाल 2027 तक है.

President शासन लागू होने के बाद, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष और पार्टी के पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा सहित वरिष्ठ केंद्रीय नेताओं ने New Delhi और इम्फाल दोनों स्थानों पर मणिपुर के विधायकों के साथ कई बैठकें कीं.

इससे पहले, पिछले साल 14 दिसंबर को, मणिपुर भाजपा विधायक दल ने New Delhi में पार्टी मुख्यालय में शांति प्रक्रिया और हिंसाग्रस्त राज्य से संबंधित अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक बैठक आयोजित की थी.

इस बैठक में पूर्व Chief Minister बीरेन सिंह और राज्य विधानसभा अध्यक्ष थोकचोम सत्यव्रता सिंह सहित 34 से अधिक भाजपा विधायकों के साथ-साथ बीएल संतोष, संबित पात्रा और मणिपुर भाजपा अध्यक्ष शारदा देवी भी उपस्थित थीं.

भाजपा ने अपने आधिकारिक social media प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर एक पोस्ट में कहा थाः “मणिपुर भाजपा विधायक दल की बैठक आज दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष जी और पार्टी के पूर्वोत्तर समन्वयक संबित पात्रा की उपस्थिति में आयोजित की गई.”

पार्टी ने आगे कहा, “चर्चा मणिपुर में शांति और प्रगति पर केंद्रित थी.”

राज्य विधानसभा में भाजपा के 37 विधायक हैं, जबकि उसके एनडीए सहयोगी दलों नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के पास क्रमशः छह और पांच विधायक हैं. तीन निर्दलीय विधायक भी भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए का समर्थन कर रहे हैं.

एएसएच/डीकेपी

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.