World Legends Pro T20 League 2026: कहते हैं शेर चाहे कितना बूढ़ा हो जाए लेकिन वो शिकार नहीं भूलता, इस कहावत को इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ऑयन मॉर्गन ने फिर साबित कर दिया है. ऑयन मॉर्गन गोवा में चल रही World Legends Pro T20 League 2026 में राजस्थान लायंस की कप्तानी कर रहे हैं और सोमवार को इस खिलाड़ी ने दिल्ली वॉरियर्स के खिलाफ आतिशी पारी खेल अपनी टीम को मैच जिता दिया. ऑयन मॉर्गन ने 53 गेंदों में 87 रनों की पारी खेली और उनकी इस पारी में उन्होंने सिर्फ एक चौका मारा लेकिन उनके बल्ले से 10 छक्के निकले. इस खिलाड़ी की दिलचस्प बात ये है कि वो पाकिस्तानी कंपनी के बैट से खेलते हैं. मॉर्गन CA का बैट इस्तेमाल करते हैं जो पाकिस्तानी बैट कंपनी है, जिसका हेड ऑफिस सियालकोट में है.
ऑयन मॉर्गन का तूफानऑयन मॉर्गन ओपनिंग करने आए और उनकी टीम ने पहली ही गेंद पर विकेट खो दिया. गुरकीरत सिंह ने पहली गेंद पर जयकिशन कोलसावला को आउट कर दिया. इसके बाद ऑयन मॉर्गन ने दिल्ली के गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया. उन्होंने तूफानी बैटिंग करते हुए एक के बाद एक 10 छक्के लगा दिये. उनके बाद अभिमन्यु मिथन ने 4 छक्के और 2 चौके लगाकर सिर्फ 7 गेंदों में 33 रन कूट दिए जिसने टीम को 20 ओवर में 185 रनों तक पहुंचाया.
दिल्ली नहीं हासिल कर पाई लक्ष्य87(53) with 10 sixes and a four – Eoin Morgan didnt count runs, he counted boundaries🔥
.
.
[Eoin Morgan, World Legends Pro T20 League, Batting Masterclass, Cricket Skills, Vintage Morgan, Highlights] pic.twitter.com/yQiTfGA4D9
— FanCode (@FanCode)
दिल्ली वॉरियर्स की टीम की शुरुआत भी खराब रही. ओपनर चैडविक वॉल्टन पहली गेंद पर परविंदर अवाना का शिकार हो गए. इसके बाद सौरभ तिवारी को भी अवाना ने आउट कर दिया. कप्तान गुरकीरत मान भी 27 रन बनाकर आउट हो गए. पावरप्ले तक दिल्ली की टीम ने महज 38 रन पर 5 विकेट गंवा दिए. लेकिन इसके बाद 7वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे पवन नेगी ने तूफानी बैटिंग करते हुए 38 गेंदों में 66 रन बनाए. पवन नेगी ने 4 छक्के और 5 चौके लगाए.