हवा में 'डेड' हो जाते दोनों इंजन! एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर में फिर मिली खराबी, जिसने किया था अहमदाबाद प्लेन क्रैश
Webdunia Hindi February 03, 2026 02:43 AM

Air India Flight AI 132 News: आसमान में एक भीषण हादसा टल गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI 132 (लंदन से बेंगलुरु) के पायलटों की मुस्तैदी ने सैकड़ों जिंदगियां बचा लीं। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर, जिसे दुनिया के सबसे आधुनिक विमानों में गिना जाता है, एक बार फिर तकनीकी खामी के कारण 'उड़ता हुआ ताबूत' साबित होने की दहलीज पर था।

फ्यूल कंट्रोल स्विच फेल

प्री-फ्लाइट चेक के दौरान विमान का वह 'फ्यूल कंट्रोल स्विच' फेल पाया गया, जिसकी एक छोटी-सी खराबी हवा में उड़ते जहाज के दोनों इंजनों को तत्काल 'डेड' कर सकती है। सुरक्षा मानकों को देखते हुए विमान को तुरंत ग्राउंडेड कर दिया गया और यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था मुहैया कराई गई।

अहमदाबाद में हुई थी 260 लोगों की मौत

उल्लेखनीय है कि अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सभा 242 में 241 लोगों की मौत हुई थी। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। उस वक्त भी जांच में यह बात सामने आई थी कि फ्यूल कंट्रोल स्विच में आई खराबी के चलते यह हादसा हुआ था।

क्या है यह 'डेथ स्विच'?

विमानन विशेषज्ञों के अनुसार, फ्यूल कंट्रोल स्विच विमान की 'मास्टर की' है। अगर यह फेल होता है, तो इंजन को ईंधन की सप्लाई रुक जाती है। बिना पावर के विमान सिर्फ हवा के दबाव पर निर्भर हो जाता है, जिससे क्रैश होने का खतरा 90 फीसदी तक बढ़ जाता है। एक ही कैटेगरी के विमान (बोइंग 787) में बार-बार एक ही पुर्जे का फेल होना इसकी मैन्युफैक्चरिंग क्वालिटी पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Edited by: Vrijendra Singh Jhala

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.