Priyanka On Nick: पति निक जोनस को किस नाम से बुलाती हैं प्रियंका चोपड़ा? जानकर हो जाओगे हैरान
TV9 Bharatvarsh February 03, 2026 02:43 AM

Priyanka Chopra On Husband Nick Jonas: ग्लोबल स्टार के रूप में पहचान रखने वाली प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था. इसके बाद साल 2002 में साउथ फिल्म से एक्टिंग डेब्यू किया और उसी साल बॉलीवुड में भी अपने कदम रख दिए और फिर हॉलीवुड में भी धूम मचाई. प्रियंका आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. अपने 24 साल के करियर में कई दफा अपनी फिल्मों से फैंस का दिल जीतने वाली प्रियंका ने अपने अफेयर्स से भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं.

प्रियंका चोपड़ा का नाम करियर की शुरुआत में सुपरस्टर अक्षय कुमार से जुड़ा था. फिर शाहरुख खान संग भी उनकी नजदीकी की खबरें सुर्खियों में रहीं. इसके अलावा उनका नाम शाहिद कपूर और हरमन बवेजा जैसे एक्टर्स संग भी जुड़ा था. लेकिन, एक्ट्रेस ने शादी की थी खुद से 10 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनस से. अब दोनों एक हैप्पी लाइफ जी रहे हैं और कपल की एक बेटी भी हैं. निक और प्रियंका एक दूसरे पर काफी प्यार लुटाते हैं, लेकिन क्या आपको ये पता है कि प्रियंका अपने पति निक को किस नाम से बुलाती हैं?

निक को किस नाम से बुलाती हैं प्रियंका?

प्रियंका चोपड़ा ने खुद एक बार इस सवाल का जवाब दिया था. निक जोनस का पूरा नाम निकोलस जैरी जोनस है. लेकिन, प्रियंका अपने पति को इन दोनों ही नामों से नहीं बुलाती हैं. प्रियंका ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था, ”मैं उन्हें ओल्ड मैन जोनस कहकर पुकारती हूं.”

ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के इस बॉलीवुड गाने पर पति निक जोनस ने बनाई ऐसी रील, मिले 4 करोड़ से ज्यादा व्यूज

2018 में हुई थी निक-प्रियंका की शादी

निक जोनस और प्रियंका के रिश्ते की शुरुआत एक्स (पूर्व में ट्विटर) के जरिए हुई थी. निक ने प्रियंका को सितंबर 2016 में मैसेज किया था. वहीं जब निक ने पहली बार प्रियंका को पब्लिक अपीयरेंस में मेट गाला अवॉर्ड में देखा था तो वो एक्ट्रेस की खूबसूरती पर फिदा हो गए थे. इससे पहले दोनों की पहली मुलाकात उस वक्त हुई थी जब दोनों एक ड्रिंक पार्टी में न्यूयॉर्क में थे.

निक और प्रियंका ने डेटिंग में काफी जल्दी ये एहसास कर कर लिया था कि वो दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं. कपल ने साल 2018 में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी. जबकि जनवरी 2022 में प्रियंका सरोगेसी के जरिए एक बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की मां बनी थीं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.