पाकिस्तान ने भारत के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप स्टेज मुकाबला खेलने से मना कर दिया है. पाकिस्तान सरकार ने अपने फैसले में कहा कि उनकी टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करेगी. इस फैसले ने नए विवाद को जन्म दे दिया है. पीसीबी पर सख्त एक्शन होने कि चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन क्या ऐसा हो सकता है? जानिए क्या पहले कभी ऐसा हुआ तो किस तरह की सजा मिली?
आईसीसी टूर्नामेंट में टीमों के बहिष्कार का मामला कोई नया नहीं है, पहले भी ऐसा हो चुका है. हालांकि कारण अलग अलग रहे. 1975 मेंस ओडीआई वर्ल्ड कप से आईसीसी टूर्नामेंट्स की शुरुआत हुई, तब से लेकर अभी तक ऐसा कई टीमें कर चुकी हैं. 2 वर्ल्ड कप के दौरान 4 मैच बॉयकॉट की भेंट चढ़ गए थे.
1996 क्रिकेट वर्ल्ड का आयोजन भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका में हुआ था. तब ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने श्रीलंका में तय उनके मैच खेलने से मना कर दिया था. वर्ल्ड कप से करीब 1 महीने पहले कोलंबो के बैंक में बम धमाका हुआ था, जिसमें 91 लोगों की जान गई थी. श्रीलंका में तनावपूर्ण स्थिति थी, इसलिए ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने सुरक्षा का हवाला देते हुए श्रीलंका में अपने मैच खेलने से मना कर दिया था.
आईसीसी को मजबूरन ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की बात माननी पड़ी. हालांकि दोनों को इसके लिए कोई सजा नहीं दी गई, लेकिन तय हुआ कि श्रीलंका को पूरे पॉइंट्स दिए जाएंगे. इस संस्करण में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में हराकर अपना पहला वर्ल्ड कप जीता था. श्रीलंका में अपने मैच का बहिष्कार करने पर दोनों टीमों को कोई सजा नहीं दी गई थी.
2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भी ऐसा हुआ, जब इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने अपने मैच का बहिष्कार कर दिया. ज़िम्बाब्वे में राजनीतिक उठापटक के चलते इंग्लैंड पर मैच के बहिष्कार का दबाव बन रहा था. सुरक्षा कारणों का हवाला देकर इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे में अपना मैच खेलने से मना कर दिया. न्यूजीलैंड ने भी सुरक्षा का कारण बताकर केन्या में खेलने से मना किया था. दोनों टीमों को अपने 2-2 पॉइंट्स सरेंडर करने पड़े, हालांकि आईसीसी द्वारा दोनों को कोई सजा नहीं दी गई.
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया है, तो पाकिस्तान पर एक्शन की बात क्यों हो रही है? दरअसल ये स्थिति पिछली स्थितियों से अलग भी है. सुरक्षा कारणों से ही भारत पाकिस्तान में अपने मैच नहीं खेलता तो पाकिस्तान भी भारत में नहीं खेलता, इसी वजह से श्रीलंका सह-मेजबान है और पाकिस्तान के सभी मैच वहां होने हैं. यहां तक कि फाइनल भी कोलंबो में ही होगा, अगर पाकिस्तान फाइनल तक पहुंचती है. पीसीबी और बीसीसीआई के बीच इसको लेकर एक कॉन्ट्रैक्ट भी हुआ है, लेकिन अब पाकिस्तान उसे बिना कोई ठोस कारण के तोड़ रहा है.
वहीं आईसीसी इवेंट में भारत बनाम पाकिस्तान मैच कमाई का बड़ा सोर्स है. जियोहॉटस्टार ने आईसीसी के साथ ब्रॉडकास्टिंग राइट्स के लिए 3 बिल्लिओनी डॉलर की डील की थी. इसी के चलते भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा जाता हैज, जिससे दोनों के बीच एक मैच कंफर्म हो सके. रिपोर्ट के अनुसार भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच में विज्ञापन से करीब 200 करोड़ रुपये दांव पर होते हैं. ऐसे में ब्रॉडकास्टर को बड़ा नुकसान होगा, तो फिर वह आईसीसी से कॉन्ट्रैक्ट राशि में कटौती कर सकता है. आईसीसी की कमाई भी घट जाएगी. आईसीसी पाकिस्तान पर जुर्माना लगा सकता है, ताकि घाटे की भरपाई की जा सके. इसी के साथ आईसीसी पीसीबी को सख्त आदेश भी दे सकता है, ताकि भविष्य में वह ऐसी कोशिश न करे.