भारतीय मूल के वो 5 खिलाड़ी, जो इस बार टी20 वर्ल्ड कप में मचा सकते हैं कोहराम
एबीपी लाइव February 03, 2026 02:12 PM

ICC Men's T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरु होने वाली है. इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है. टीम इंडिया को इस टी20 वर्ल्ड कप का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. इस वर्ल्ड कप में दूसरी टीमों में कई भारतीय मूल के कई खिलाड़ी खेलेंगे. ऐसे में यहां हम आपको उन 5 भारतीय मूल के खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जो इस बार टी20 वर्ल्ड कप में अपने दमदार प्रदर्शन से कोहराम मचा सकते हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने वाले ये 5 भारतीय मूल के खिलाड़ी

1. केशव महाराज (दक्षिण अफ्रीका) 

दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलने वाले 35 साल के केशव महाराज भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं. महाराज आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भी दक्षिण अफ्रीका की टीम का हिस्सा हैं. वे लेफ्ट आर्म ऑफ स्पिनर हैं और महाराज को एशियाई कंडीशंस रास आ सकती हैं. उन्होंने अब तक 43 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 43 विकेट चटकाए हैं.

2. सौरभ नेत्रवल्कार (संयुक्त राज्य अमेरिका)

मुंबई में जन्में सौरभ नेत्रवल्कार संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए खेलते हैं. सौरभ इस टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. नेत्रवल्कार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. उन्होंने 41 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 6.85 की शानदार औसत से गेंदबाजी करते हुए 40 विकेट झटके हैं.

3. रचिन रविंद्र (न्यूजीलैंड) 

न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने बल्ले और गेंद से कमाल कर सकते हैं. रचिन साल 2023 में जब वनडे वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आए थे तो उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया था. न्यूजीलैंड के लिए रचिन ने 43 टी20 इंटरनेशनल में 465 रन बनाए हैं और 14 विकेट लिए हैं.

4. मोनांक पटेल (संयुक्त राज्य अमेरिका)

भारत में जन्में मोनांक पटेल टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका की कमान संभालेंगे. मोनांक सलामी बल्लेबाज हैं, जो आगमी वर्ल्ड कप में अपने बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. उन्होंने 43 टी20 इंटरनेशनल में अब तक 137.5 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 920 रन बनाए हैं.

5. ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड) 

पंजाब के लुधियाना शहर में पैदा हुए ईश सोढ़ी न्यूजीलैंड के लिए खेलते हैं. सोढ़ी लेग स्पिनर हैं, जो इस बार र्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. उन्होंने 137 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 162 विकेट अपने नाम किए हैं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.