Fashion Tips : स्ट्रेट फिट से वाइड लेग….किस बॉडी शेप के लिए कौन सी जींस है बेस्ट, जानें
TV9 Bharatvarsh February 04, 2026 02:43 AM

Fashion Tips : जींस एक ऐसा बॉटम वियर है जिसे हर उम्र, हर बॉडी शेप और पुरुष से लेकर महिलाएं पहनना पसंद करती हैं. ये सभी की ऑलटाइम फेवरेट रहती है. चाहे मौसम गर्मी का हो या सर्दी की…अलग-अलग डिजाइन की जींस को लोग पहनना पसंद करते हैं. पहले जहां, सिर्फ एक तरह की ही जींस देखने को मिलती है. वहीं, अब मार्केट में आपको कई तरह के जींस मिल जाएंगी, जिसमें शामिल है वाइल्ड लेग, स्ट्रेट फीट, बूटकट, बैगी जींस और कार्गो जींस…हालांकि, ये जींस हर किसी भी सूट करें ये भी जरूरी नहीं है.

जैसे मोटे लोगों पर बैगी जींस सूट नहीं करती है. वैसे ही बहुत ज्यादा पतले लोग स्ट्रेट फीट जींस में स्टाइलिश नहीं लगते हैं. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि किस बॉडी टाइप के लिए कौन सी जींस बेस्ट रहती है. चलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि, किस तरह की बॉडीशेप के लिए किस तरह की जींस पहनना बेस्ट होता है.

ये भी पढ़ें: लहरिया से कलमकारी तकसाड़ियों के पारंपरिक प्रिंट जो कभी नहीं होते फैशन ट्रेंड से बाहर

ऑलटाइम फेवरेट स्ट्रेट फीट जींस

स्ट्रेट फीट जींस हमेशा से ही सबकी फेवरेट रही है. ये लंबे समय से फैशन में है. हालांकि, अब इसे लोग कम पहनना ही पसंद करते हैं. खासतौर पर महिलाएं. ये पैरों में चिपकी रहती है और पैरों की शेप को हाईलाइट करती है. ऐसे में जिनकी तांगे पतली होती हैं, उन्हें स्ट्रेट फीट जींस नहीं पहननी चाहिए. ये पैरों को और पतला दिखा सकती हैं. वहीं, अगर आप की बॉडी पेयरशेप की है और तांगे बहुत मोटी या बहुत पतली नहीं है तो आपके लिए स्ट्रेट फिट जींस एक अच्छा ऑप्शन है सकता है. इसे खासतौर पर कुर्ती या फिर बैगी टीशर्ट के साथ वियर करें.

स्किनी जींस ( Skinny Jeans)

ये बॉडी शेप को हाइलाइट करती है. अगर आपकी कमर पतली है और कर्व्स बैलेंस्ड हैं, तो ये बहुत स्टाइलिश लगती है. लेकिन अगर तांगे बहुत ज्याद पतली हैं तो इसे अवॉयड ही करना चाहिए. स्किनी जींस आवरग्लास और पेटाइट (छोटी हाइट) बॉडीशेप के लिए अच्छी मानी जाती है.

बूटकट जींस ( Bootcut Jeans)

ये जींस नीचे से हल्की फ्लेयर होने की वजह से हिप्स और थाइज को बैलेंस दिखाने में मदद करती है. हील्स के साथ तो और भी कमाल लगती है. अगर आपकी बॉडी शेप पीयर शेप (हिप्स भारी) या ऑवरग्लास है तो बूटकट जींस आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है. इससे भारी हिप्स फ्लेयर्ड होने की वजह से बैलेंस दिखते हैं और लुक स्टाइलिश नजर आता है.

फ्लयर्ड जींस ( Flared Jeans)

फ्लयर्ड जींस आज कल लड़कियों को काफी पसंद आती है. दरअसल, ये फैली हुई और चौड़ी होती है. ये गर्मी में पहनने के लिए काफी अच्छी होती है. इसे पहनने पर कमर पतली और पैर लंबे दिखते हैं. ऐसे में ये लंबी हाइट वालों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है. इसके अलावा पीयरशेप और ओवरग्लास वाले लोग भी इसे पहन सकते हैं.

वाइड लेग जींस ( Wild Leg Jeans)

ये जींस ढीली होती है, जिससे पहनने पर ये लोअर बॉडी को स्लिम दिखती है और बहुत एलिगेंट वाइब देती है. इस वक्त इस वाइड लेग जींस सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं.इस तरह की जींस एप्पल शेप, रेक्टैंगल शेप वाले लोग या फिर जिन्हें अपना पेट या थाइज छुपानी हों उनके लिए अच्छा ऑप्शन है.

ये भी पढ़ें: बैग से फोन स्टैंड तकपुरानी जींस है बड़े काम की, इससे घर पर ही बनाएं ये 6 चीजें

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.