Viral: शख्स ने डिलीवर की सबसे अनोखी मैगी, वीडियो देख पक्का हंसेंगे आप
TV9 Bharatvarsh February 04, 2026 02:43 AM

आज के दौर में सोशल मीडिया हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. बच्चे हों, युवा हों या फिर बुजुर्ग, शायद ही कोई ऐसा वर्ग बचा हो जो सोशल मीडिया से जुड़ा न हो. हर व्यक्ति अपनी रुचि के हिसाब से यहां कंटेंट देखता है. किसी को कॉमेडी पसंद है, तो किसी को जानकारी से भरपूर वीडियो अच्छे लगते हैं. ऐसे में जो भी वीडियो सबसे अलग, मजेदार या चौंकाने वाला होता है, वह देखते ही देखते वायरल हो जाता है. अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, तो आपकी फीड में भी आपकी पसंद के मुताबिक वायरल वीडियो जरूर आते होंगे.

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो खूब चर्चा में है, जिसे हर उम्र के लोग देख रहे हैं और उस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. यह वीडियो न सिर्फ मजेदार है, बल्कि देखने वालों को हैरान भी कर देता है. आइए जानते हैं आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है, जिसकी वजह से यह इतना वायरल हो गया.

कौन सी मैगी लेकर आया शख्स

वीडियो में कुछ लोग नजर आते हैं जो किसी होटल में ठहरे हुए लगते हैं. उन्होंने खाने के लिए प्लेन मैगी का ऑर्डर दिया होता है. थोड़ी देर बाद होटल का एक कर्मचारी उनकी मैगी लेकर आता है. जैसे ही वह प्लेट सामने रखी जाती है, वहां मौजूद लोग उसे देखकर चौंक जाते हैं. मैगी को देखकर उन्हें यकीन ही नहीं होता कि ऐसा भी हो सकता है. इसी हैरानी के बीच वे इस पूरे मामले का वीडियो बना लेते हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग उस कर्मचारी से पूछते हैं कि उन्होंने आखिर ऑर्डर क्या दिया था. सवाल सुनकर वह युवक चुपचाप खड़ा रहता है और कुछ नहीं बोलता. इसके बाद उन्हीं में से एक व्यक्ति कैमरे की तरफ देखते हुए बताता है कि उन्होंने प्लेन मैगी ऑर्डर की थी. लेकिन जो मैगी आई है, वह सच में पूरी तरह प्लेन है. उसमें न तो मैगी का मसाला डाला गया है और न ही कोई सब्जी या अन्य चीज. सिर्फ उबली हुई मैगी की नूडल्स प्लेट में रख दी गई हैं.

यही बात इस वीडियो को खास और मजेदार बना देती है. वीडियो बनाने वाले लोग हंसते हुए कहते हैं कि इस बंदे ने शब्दों को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया. आमतौर पर प्लेन मैगी का मतलब होता है कि उसमें ज्यादा एक्स्ट्रा चीजें न डाली जाएं, लेकिन मसाला तो रहता ही है. यहां कर्मचारी ने प्लेन का मतलब बिल्कुल सादा समझ लिया और बिना मसाले की मैगी बनाकर ले आया. इसी वजह से वीडियो में लोग उसे मासूम बताते नजर आते हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: सामने से जा रही थी ससुर की लाश, बेटी ने रोते-रोते कैमरा किया ONफिर बनाई बेशर्मी वाली रील!

वीडियो देखने वालों को यह सिचुएशन काफी फनी लग रही है. कई लोग कमेंट में लिख रहे हैं कि ऐसा मासूम इंसान आजकल कम ही देखने को मिलता है. वहीं कुछ लोग मजाक में कह रहे हैं कि अगर ऐसा कर्मचारी हर जगह हो, तो लोग ऑर्डर देने से पहले सौ बार सोचेंगे. कुछ यूजर्स ने इसे ओवरलिट्रल थिंकिंग का बेहतरीन उदाहरण बताया है. ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @kaleshikudi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.

यहां देखिए वीडियो

Bro is too innocent for this world 😭 pic.twitter.com/xTDcJm4cMx

— Namrata (@kaleshikudi)

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.