अमेजन प्राइम वीडियो की कल्ट सीरीज कही जाने वाली 'मिर्जापुर' के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. क्योंकि, कालीन भैया और गुड्डू भैया का भौकाल बड़े पर्दे पर जो दिखने वाला है. फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने हाल ही में 'मिर्जापुर:द मूवी' का पोस्टर जारी करते हुए रिलीज डेट की भी घोषणा की है.
बता दें 'मिर्जापुर:द मूवी'4 सिंतबर 2026 को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने के लिए बिल्कुल तैयार है. ऐसे में गुड्डू भैया और कालीन भैया की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में आ चुकी है. फैंस ये जानना चाहते हैं कि इन दोनों में सबसे ज्यादा अमीर कौन है?चलिए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं.
जानें पंकट त्रिपाठी की नेटवर्थ
'मिर्जापुर' सीरीज में और अब फिल्म में कालीन भैया बनकर भौकाल मचाने वाले पंकज त्रिपाठी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. वो अपनी नेचुरल एक्टिंगके दम पर लोगों के दिलों पर राज करते हैं. वैसे तो अपने करियर के शुरुआती दौर में पंकज त्रिपाठी ने काफी स्ट्रगल किया है.
Ab dekhiye bhaukaal bade parde par. Watch #MirzapurTheMovie releasing at your nearest theatre on 4th September.#AliFazal @TripathiiPankaj @divyenndu #JitendraKumar @ravikishann @nowitsabhi @battatawada @ShriyaP @HarshitaGaur12 @sushant_says @ItsMohitMalik #SheebaChadha pic.twitter.com/J7kUMjObUk
— Rasika Dugal (@RasikaDugal) February 5, 2026
लेकिन, अब वो बॉलीवुड में अपना बड़ा नाम बना चुके हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार पंकज त्रिपाठी की नेटवर्थ 40 करोड़ रुपये है. बिहार में पकंज त्रिपाठीके पास एक पैतृक घर है, जिसकी कीमत करीब16 करोड़ रुपये बताई जाती है. मुंबई में पंकज जिस घर में रहते हैं उसकी भी कीमत करोड़ों में है.
अली फजल की है इतनी नेटवर्थ
अली फजल ने 'मिर्जापुर' में गुड्डू पंडित की भूमिका निभाकर खूब पॉपुलैरिटी बटोरी. अब बड़े पर्दे पर भी उनके स्वैग को देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं. इंडिया टाइम्स के अनुसार अली फजल की नेटवर्थ 33 करोड़ रुपये है. एक्टिंग के अलावा अली फज अपनी वाइफ ऋचा चड्ढा के संग मिलकर पुशिंग बटन स्टूडियोज चलाते हैं.
उसके पास BMW 3 Series GT, Mercedes Benz GLE 250 D, Audi A4 जैसी लग्जरी गाड़ियां भी हैं. ऐसे में ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि गुड्डू भैया से ज्यादा कालीन भैया अमीर हैं.