पाकिस्तान नहीं खेलेगा, लेकिन क्या है PAK के साथ खेलने पर भारत का रुख? कप्तान सूर्यकुमार ने कर दिया साफ
नीरज शर्मा February 05, 2026 09:12 PM

पाकिस्तान सरकार साफ कर चुकी है कि उसकी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 15 फरवरी को भारत के साथ टी20 वर्ल्ड कप का मैच नहीं खेलेगी. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में आधिकारिक तौर पर भी इसकी पुष्टि कर दी है. मगर इस पूरे मामले पर भारत का क्या रुख है? भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस पूरे विवाद को लेकर चुप्पी तोड़ी और पाकिस्तान पर निशान भी साधा है.

सूर्यकुमार यादव ने साफ किया भारत का रुख

टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ किया कि टीम इंडिया ने पाकिस्तान के साथ खेलने से मना नहीं किया है.

सूर्यकुमार यादव ने भारत का रुख साफ करते हुए कहा, "हमारी मानसिकता बिल्कुल स्पष्ट है, हमने उनके साथ खेलने से मना नहीं किया है. इनकार करने वाली पाकिस्तान टीम है."

बताया जा रहा है कि टीम इंडिया किसी भी परिस्थिति में ICC के नियमों का पालन करेगी. सूर्यकुमार यादव ने भी साफ तौर पर कहा कि टीम इंडिया 7 फरवरी को यूएसए और 12 फरवरी को नामीबिया के साथ मैच के बाद कोलंबो रवाना हो जाएगी. टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल अनुसार भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है.

बढ़िया लय में टीम इंडिया

भारत की टी20 टीम बेहतरीन लय में है. गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद टीम इंडिया एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी है. वहीं टी20 वर्ल्ड कप के पहले वॉर्मअप मैच में भारतीय टीम ने यूएसए को 38 रनों  से हराया और फिर दक्षिण अफ्रीका को 30 रनों से धूल चटाई. ईशान किशन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 20 गेंद में 53 रनों की तूफानी पारी खेल ओपनिंग बल्लेबाजी क्रम के लिए दावा ठोका है.

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान के इनकार पर सूर्यकुमार यादव की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'हमारी फ्लाइट बुक है, हम...'

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.