Tiger Shroff Film: टाइगर श्रॉफ की वो फिल्म, जिसकी IMDb पर है सिर्फ 2.3 रेटिंग, छापे थे 142 करोड़
TV9 Bharatvarsh February 07, 2026 11:42 AM

Tiger Shroff Film: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने बॉलीवुड में 11 सालों का सफर तय कर लिया है. टाइगर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2014 में आई फिल्म ‘हीरोपंती’ से की थी. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने एक्शन और डांस को लेकर भी सुर्खियों में रहने वाले टाइगर ने एक दशक से ज्यादा के करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. आज हम आपको उनकी एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो IMDb की रेटिंग में फ्लॉप साबित हुई थी. आईएमडीबी पर इसे 3 से भी कम रेटिंग मिली है.

दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ की राह पर चलते हुए उनके बेटे टाइगर श्रॉफ ने भी बॉलीवुड में ही अपना करियर बनाया. ‘हीरोपंती’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले टाइगर को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पहली बड़ी और खास पहचान फिल्म ‘बागी’ से मिली थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. वहीं बागी फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म तो ब्लॉकबस्टर निकली थी. लेकिन, ‘बागी 3’ बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी और न ही IMDb पर इसका जादू चल पाया था.

6 साल पहले आई थी ‘बागी 3’

‘बागी 3’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 6 मार्च 2020 को दस्तक दी थी. इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर, दिशा पाटनी, अंकिता लोखंडे, रितेश देशमुख, जमील खौरी, जयदीप अहलावत, विजय वर्मा, जैकी श्रॉफ, सतीश कौशिक, वीरेंद्र सक्सेना, इवान कोस्टाडिनोव, मानव गोहिल और सुनीत मोरारजी जैसे कलाकारों ने भी काम किया था.

ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ की फिल्म से मिलाप जावेरी का कटा पत्ता? होगी नए डायरेक्टर की एंट्री

IMDb रेटिंग में बुरा हाल

‘बागी 3’ का डायरेक्शन अहमद खान ने किया था. वहीं इसके प्रोड्यसूर थे साजिद नाडियाडवाला और इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी थी. पहले दिन भारत में इस फिल्म ने 17.50 करोड़ रुपये की कमाई थी.80 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘बागी 3’ ने दुनियाभर में लाइफटाइम 142 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसकी IMDb रेटिंग की बात करें तो वो सिर्फ 2.3 है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.