WhatsApp अपने यूजर्स के लिए इंस्टाग्राम वाला एक धाकड़ फीचर लाने की तैयारी कर रही है. कंपनी क्लोज फ्रेंड्स फीचर पर काम कर रही है. इसका फायदा यह होगा कि यूजर का स्टेटस उसके सारे कॉन्टैक्ट्स को नजर नहीं आएगा और इसके लिए उसे लगातार अपनी प्राइवेसी सेटिंग भी नहीं बदलनी पड़ेगी. क्लोज फ्रेंड में यूजर उन लोगों को सेलेक्ट कर सकेगा, जिसके साथ उसे स्टेटस शेयर करना है. बता दें कि इंस्टाग्राम पर यह फीचर पहले से ही मिल रहा है और यहां यूजर अपनी स्टोरीज को क्लोज फ्रेंड्स के साथ शेयर कर सकते हैं.
कैसे काम करेगा यह फीचर?
व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन में क्लोज फ्रेंड्स ऑप्शन को सबसे पहले स्पॉट किया गया है. इसके रोल आउट होने के बाद यूजर्स अपने करीबी दोस्तों की एक लिस्ट क्रिएट कर सकेंगे. इसके बाद जब भी यूजर कोई स्टेटस पोस्ट करेंगे, वो इसे लिस्ट वाले कॉन्टैक्ट के साथ शेयर करना सेलेक्ट कर पाएंगे. क्लोज फ्रेंड्स लिस्ट को स्टेटस प्राइवेसी सेटिंग या स्टेटस अपडेट करते समय मैनेज किया जा सकेगा.
परमानेंट नहीं होगी लिस्ट
क्लोज फ्रेंड्स लिस्ट की एक और खास बात होगी. यह परमानेंट नहीं होगी और आप अपनी मर्जी से एडिट कर सकेंगे. यानी आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसमें कॉन्टैक्ट एड और रिमूव कर सकेंगे. इसके अलावा जब आप क्लोज फ्रेंड्स के साथ स्टेटस शेयर करेंगे, तो उन्हें आपकी प्रोफाइल फोटो के चारों तरफ अलग कलर का रिंग दिखेगा. इससे उन्हें यह समझ आएगा कि यह स्टेटस क्लोज फ्रेंड्स के साथ शेयर किया गया है और इसे हर कोई नहीं देख सकता.
कस्टम कॉन्टैक्ट लिस्ट पर भी चल रहा काम
क्लोज फ्रेंड फीचर के अलावा व्हाट्सऐप एक और प्राइवेसी रिलेटिड चेंज पर काम कर रही है. कंपनी स्टेटस अपडेट के लिए कस्टम कॉन्टैक्ट लिस्ट भी ला सकती है. इसमें यूजर अलग-अलग नामों और इमोजी के साथ कई ग्रुप्स बना सकेंगे. उदाहरण के तौर पर यूजर फैमिली, ऑफिस, गेम और जिम आदि के नाम से लिस्ट तैयार कर उनके साथ स्टेटस शेयर कर पाएगा. इससे उसे बार-बार लोगों को अपने क्लोज फ्रेंड्स में एड नहीं करना पड़ेगा.
ऐप्पल इसी महीने करेगी एक और धमाका, लॉन्च होगा सस्ता आईफोन, फीचर मिलेंगे महंगे वाले