'बॉर्डर 2' का कोहराम जारी, 16वें दिन भी भर भरकर कमा रही नोट, जानें- 12 बजे तक का कलेक्शन
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क February 07, 2026 03:12 PM

Border 2 Box Office Day 16 LIVE: टी-सीरीज़ और जेपी फिल्म्स की 'बॉर्डर 2' टिकट खिड़कियों पर धूम मचा रही है. यह पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सफल हो चुकी है और अब जमकर मुनाफा कमा रही है. सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म ने रिलीज के तीसरे हफ्ते में एंट्री कर ली है. वहीं तीसरे फ्राइडे इसके कलेक्शन में गिरावट भी देखी गई लेकिन फिर भी इसने करोड़ों में ही कमाई की है. वहीं वीकेंड पर यानी तीसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में तेजी आने की उम्मीद है. ऐसे में चलिए यहां 'बॉर्डर 2' के तीसरे शनिवार यानी 16 वें दिन के कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में सब कुछ जानते हैं.  

 'बॉर्डर 2' के 15 दिनों की कितनी रही कमाई?  (सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक)

  • बॉर्डर 2 ने 30 करोड़ से बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था.
  • इसके बाद इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ रुपये जोड़े.
  • फिर दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 70.15 करोड़ रुपये रही.
  • इसके बाद तीसरे फ्राइडे बॉर्डर 2 ने 2.85 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ भारत में इस फिल्म की 15 दिनों की  कुल नेट कमाई 297.25 करोड़ हुई है.

'बॉर्डर 2' का 16वें दिन का कलेक्शन (Border 2 Box Office Day 16)

ट्रेड आंकड़े देने वाली वेबसाइट सैकनिक (Sacnilk) के मुताबिक तीसरे शनिवार को यानी रिलीज के 16वें दिन इस फिल्म ने दोपहर 12 बजे तक 0.11 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं वीकेंड होने के चलते फिल्म की कमाई में रात तक काफी तेजी आने की उम्मीद की जा रही है. बता दें कि रात 10.30 बजे के बाद ही फाइनल आंकड़े आएंगे तब तक इसकी कमाई में काफी उछाल देखने को मिल सकता है.

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (नेट इंडिया)
पहला दिन 30  करोड़
दूसरा दिन 36.5 करोड़
तीसरा दिन 54.5 करोड़
चौथा दिन 59 करोड़
पांचवा दिन 20 करोड़ 
छठा दिन  13.00 करोड़
सातवां दिन 11.25 करोड़ 
आठवां दिन 10.75 करोड़
नौंवा दिन 17.75 करोड़ 
दसवां दिन 22.50 करोड़ 
ग्याहरवां दिन 5.75 करोड़ 
बाहरवां दिन 5.75 करोड़ 
तेहरवां दिन 4.15 करोड़ 
चौदहवां दिन 3.5 करोड़ रुपये 
पंद्रहवां दिन 2.85 करोड़ रुपये 
सोलहवां दिन 0.11 करोड़ रुपये ( 12 बजे तक के आंकड़े) 
टोटल कलेक्शन 297.36 करोड़ 

 

'बॉर्डर 2' फिल्म की 16वें दिन की ऑक्यूपेंसी 
 'बॉर्डर 2'  की तीसरे शनिवार, 7 फरवरी 2026 की मॉर्निंग ऑक्यूपेंसी की जानकारी अभी नहीं आई है.

मेकर्स के आंकड़ों के मुताबिक 'बॉर्डर 2' की 15 दिनों की कमाई
 'बॉर्डर 2' के मेकर्स द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर हर दिन की कमाई के आंकड़े लगातार शेयर किए जा रहे हैं जिसके मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के दो हफ्तों में 323.89 करोड़ की कमाई की है. मेकर्स के आंकड़ों के मुताबिक 

  • रिलीज के पहले हफ्ते में 'बॉर्डर 2' ने 244.97 करोड़ का कलेक्शन किया था
  • इसके बाद 8वें दिन इसने 12.53 करोड़, 9वें दिन 20.17 करोड़,  10वें दिन 24.22 करोड़, 11वें दिन 6.52 करोड़ और 12वें दिन 6.69 करोड़ की कमाई की है.
  • वहीं 13वें दिन मेकर्स के मुताबिक फिल्म का कलेक्शन 4.88 करोड़ रुपये है.
  • 14वें दिन फिल्म की कमाई 3.91 करोड़ रुपये बताई जा रही हैय
  • इसी के साथ मेकर्स के आंकड़ों के मुताबिर  'बॉर्डर 2' का  भारत में 14 दिनों का नेट कलेक्शन अब 323.89 करोड़ रुपये हो गया है.
  • वहीं 15वें दिन के कलेक्शन के आंकड़े आने अभी बाकी हैं.


'बॉर्डर 2' स्टार कास्ट
'बॉर्डर 2' में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं. सपोर्टिंग कलाकारों में मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह भी शामिल हैं. यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और ये 1997 की बॉर्डर की सीक्वल है. 

(डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दिए गए बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बॉलीवुड हंगामा, सैकनिक और अलग-अलग सोर्स से लिए गए हैं. ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं.)

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.