Farah Khan On Main Hoon Na 2: शाहरुख खान लंबे समय से ‘किंग’ नाम की फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं. ये फिल्म इसी साल 24 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तय है. कुछ समय पहले शाहरुख ने रिलीज डेट का ऐलान किया. ‘किंग’ को लेकर चल रही चर्चा के बीच हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई, जिसने शाहरुख के तमाम फैंस को एक्साइटेड कर दिया.
ऐसा कहा गया कि 22 साल पहले आई उनकी फिल्म ‘मैं हूं ना’ का सीक्वल बनने वाला है, जिसका डायरेक्शन फराह खान ने किया था. इस फिल्म में शाहरुख, जायद खान, सुष्मिता सेन, अमृता राव, सुनील शेट्टी सभी को काफी पसंद किया था. ये शाहरुख के करियर की बेहतरीन और उनके फैंस की फेवरेट फिल्मों में से एक है. ऐसे में सीक्वल की बात पलभर में वायरल हो गई. हालांकि, अब खुद फराह खान ने सच बताया है. उनके अनुसार ‘मैं हूं ना’ का सीक्वल नहीं बन रहा है. उन्होंने इस दावे को खारिज कर दिया है.
फराह खान ने क्या कहा?फराह खान ने ईटाइम्स से कहा, “इन अफवाहों पर यकीन मत कीजिए.” उनकी इस बात से साफ हो जाता है कि ‘मैं हूं ना 2’ बनने की बात महज अफवाह है और सच्चाई से कोई लेना देना नहीं है. रिपोर्ट में यहां तक कहा गया था कि ‘मैं हूं ना 2’ के लिए कॉन्सेप्ट मिल गया है और फिलहाल राइटिंग का काम चल रहा है. शाहरुख इसमें डबल रोल में नजर आएंगे. ऐसा भी बताया गया था की ‘किंग’ की शूटिंग खत्म करके शाहरुख ‘मैं हूं ना 2’ की स्क्रिप्ट सुनेंगे. लेकिन फराह ने फिल्म बनने की बात को रूमर्स बता दिया.
ये भी पढ़ें-
करीना-अक्षय के बाद गोलमाल 5 में इस एक्टर की हुई एंट्री! जिसने आमिर के साथ मिलकर छापे थे 350 करोड़
यश की टॉक्सिक के लिए जिस 120 करोड़ी डील को तूफानी बताया गया, वो कहीं झटका न दे दे!
पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेंगी सुहाना खानबहरहाल, फिलहाल शाहरुख के तमाम फैंस उनकी ‘किंग’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. सुहाना खान इस फिल्म के जरिए पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं. दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जयदीप अहलावत समेत और भी कई बड़े स्टार्स इस फिल्म का हिस्सा हैं. अभिषेक बच्चन भी इस फिल्म में हैं. वो निगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं.