देसी लुक पसंद है तो आपको जन्नत जुबैर के लुक से आइडिया लेना चाहिए. उन्होंने पेस्टल ब्लू कलर का पटियाला सूट कैरी किया है, जिसकी नेकलाइन और दामन पर सिल्वर लेस लगाई गई है. ओवरऑल कुर्ती बिल्कुल सिंपल है और दुपट्टा में भी कोई एक्स्ट्रा डिटेलिंग नहीं है. एक्ट्रेस ने लुक को कंप्लीट करने के लिए जूतियां और सिल्वर ज्वेलरी कैरी की है.
प्रपोज डे के लिए आप अपनी वार्डरोब में रखी बन पीस ब्लैक ड्रेस निकाल सकती हैं. दरअसल ब्लैक हर मौके पर एलिगेंट और रिच लुक देता है. नितांशी गोयल के इस स्टाइल से आइडिया लें. उन्होंने बॉडी फिटेड ड्रेस कैरी की है, जिसमें बेल्ट दी गई है. एक्ट्रेस ने साथ में स्टॉकिंग्स कैरी की हैं और साथ में ब्लैक हील्स से लुक कंप्लीट किया है.
नितांशी गोयल का ये लुक भी प्रपोज डे के लिए रीक्रिएट किया जा सकता है. वाइट कलर के फ्रॉक सूट में उनका लुक एफर्टलेस ब्यूटीफुल है. एक्ट्रेस ने हेयर स्टाइल को बिल्कुल सिंपल रखा है और मेकअप लुक पिंक शेड का रखा है. नितांशी ने अपने लुक को हैवी पोल्की झुमकों के साथ कंप्लीट किया है जो उनके फेमिनिन लुक को परफेक्टली इनहैंस कर रहे हैं.
प्रपोज डे के लिए सिंपल सोबर लुक चाहिए तो सारा तेंदुलकर के इस लुक से भी आइडिया लिया जा सकता है. डे आउट के लिए इस तरह का लुक परफेक्ट रहेगा. सारा ने फुल स्लीव वाली प्रिंटेड मिडी ड्रेस कैरी की है. जिसके साथ उन्होंने पर्ल ड्रॉप ईयररिंग, स्टेटमेंट ब्रेसलेट कैरी किया है. मैसी हेयर स्टाइल और नेचुरल मेकअप के साथ लुक कंप्लीट किया गया है.
शिवांगी जोशी का ये लुक कमाल का लग रहा है और प्रपोज डे के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेगा. आप भी इस खास दिन के लिए अपनी वार्डरोब से कोई रेड सूट चुन सकती हैं. एक्ट्रेस ने लॉन्ग कुर्ती के साथ मैचिंग ट्राउजर कैरी किया है. उनका ये सूट कश्मीरी स्टाइल है. एक्ट्रेस से मेकअप, ज्वेलरी और हेयर स्टाइल का आइडिया भी लेना बढ़िया रहेगा.