अनुपमा में अब एक और नई कहानी की शुरुआत हो चुकी है. दिल खोलकर वसुंधरा ने अनुपमा और उसके परिवार को अपना लिया है. हालांकि, तोषु को अभी भी कोठारी परिवार के लोगों पर भरोसा नहीं है.अनुपमा में अब तक आपने देखा, पाखी और तोषु मिलकर वसुंधरा को सबक सिखाने का प्लान बनाते हैं.
हालांकि, वक्त पर अनुपमा मामले को संभाल लेती है. इसी बीच राही डांस करते हुए गिर जाती है. उसके हाथ पर चोट लग जाती है. अनुपमा को प्रेम कहता है कि वो कोठारी हाउस में ही रुक जाए. इसी बीच शो में बड़ा धमाका होने वाला है. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि राही की ससुराल में अनुपमा नौकरानी बनकर रहने वाली है.
अनुपमा पर भड़केगी वसुंधरा की भांजी
उसके बाद राही की सारी जिम्मेदारियां अनुपमा अपने कंधों पर ले लेगी. इसी बीच अनुपमा की मुलाकात वसुंधरा की भांजी से होगी. ये औरत घर आते ही अनुपमा को जलील करेगी. इसी बीच वसुंधरा की भांजी की बातें अनुपमा सुन लेने वाली है. जल्द ही वसुंधरा की भांजी अनुपमा पर भड़कने वाली है.
वो बार-बार अनुपमा को गलत साबित करने की कोशिश करेगी. ऐसे में राही जल्द ही वसुंधरा की भांजी को आड़े हाथ लेगी. अपने घर में राही अब अनुपमा की बेइज्जती नहीं होने देगी. दूसरी तरफ पाखी अब दिवाकर के संग शादी करने निकलने वाली है. पाखी की इस हरकत को देख अनुपमा को सदम लग जाएगा.
वहीं, परिवार के लोगों को भी इस बात पर यकीन करना मुश्किल होगा.अनुपमा को भी जल्द ही समझ आ जाएगा कि वसुंधरा की भांजी उसे जानबूझकर खरीखोटी सुना रही है. ऐसे में अनुपमा भी वसुंधरा की भांजी को खूब खरी-खोटी सुनाएगी. प्रार्थना जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली है. जैसे ही इस बात की भनक माही और गौतम को लगेगी वो अंश के बच्चे के पीछे पड़ जाएंगे. दोनों अब प्रार्थना से उसके बच्चे को छीनने की कोशिश करेंगे.