2026 टी20 वर्ल्ड कप में IND-PAK मैच पर बड़ा अपडेट, ICC के इस फैसले के बाद पलटी मारेगा पाकिस्तान!
नीरज शर्मा February 08, 2026 07:12 PM

पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच का बहिष्कार करने के फैसले को वापस ले सकता है. पहले बताया गया था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) इस मामले को लेकर ICC से बातचीत के लिए तैयार है. अब टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक भारत बनाम पाकिस्तान मैच के विषय के संबंध में आईसीसी के 2 प्रतिनिधि लाहौर पहुंचे हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा और एसोसिएट मेंबर डायरेक्टर मुबशीर रहमानी 8 फरवरी को लाहौर पहुंचे. उन्हें PCB ने आमंत्रित किया था, जिससे भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर उत्पन्न हुई समस्या का हल निकाला जा सके. आईसीसी का अपने प्रतिनिधियों को पाकिस्तान भेजने का निर्णय साफ दर्शाता है कि वो जल्द से जल्द इस समस्या का हल निकालने के पक्ष में है.

 

 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.