2026 टी20 वर्ल्ड कप में लिखा गया नया इतिहास, इस गेंदबाज ने करियर की पहली गेंद पर लिया विकेट
नीरज शर्मा February 08, 2026 07:12 PM

किसी मैच की पहली गेंद पर विकेट लेना खास उपलब्धि है, पारी की पहली गेंद पर विकेट लेना भी किसी गेंदबाज के लिए यादगार लम्हा है. मगर इनमें सबसे खास होगा, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर की सबसे पहली गेंद पर विकेट लेना. यह खास और ऐतिहासिक उपलब्धि नेपाल के शेर मल्ला ने हासिल की है.

2026 टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ मैच में अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने का अवसर मिला. वो पारी का दूसरा ओवर फेंकने ये और पहली ही गेंद पर फिल साल्ट का विकेट लेकर इतिहास रच दिया. शेर मल्ला ने फिल साल्ट को संदीप लामिछाने के हाथों कैच आउट करवाया.

ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज

शेर मल्ला, नेपाल के ऐसे दूसरे गेंदबाज हैं जिन्होंने अपने टी20 करियर की पहली गेंद पर विकेट लिया है. उनसे पहले पारस खड़का ने ऐसा किया था, जिन्होंने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मैच में अपने करियर की पहली ही गेंद पर विकेट लिया था. शेर मल्ला इससे पहले नेपाल A और नेपाल अंडर-19 टीम के लिए भी खेल चुके हैं.

कौन हैं शेर मल्ला ?

शेर मल्ला का जन्म 1 दिसंबर, 2002 को नेपाल के धनगढ़ी में हुआ था. उन्होंने एक लोकल क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट का अभ्यास शुरू किया, जिसके बाद उनकी ऑलराउंड प्रतिभाओं ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा. वो बाएं हाथ से बल्लेबाजी और दायें हाथ से ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करते हैं.

2026 में नेपाल की टीम कुल तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप में खेल रही है. इससे पहले वो 2014 और 2024 में भी टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बन चुकी है.

T20 World Cup: बुमराह के बाद बीमार हुए अभिषेक शर्मा, जीतकर भी भारत को करना पड़ेगा प्लेइंग 11 में बदलाव

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.