रेखा से लेकर अनीत पड्डा तक, रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' की स्पेशल स्क्रीनिंग में चमके सितारे, तस्वीरें हुई वायरल
रानी मुखर्जी अपनी फिल्म 'मर्दानी 3' में शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार के लिए दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब तारीफें बटोर रही हैं. ये कॉप ड्रामा फिल्म पिछले हफ्ते थिएटर्स में रिलीज हुई थी और दूसरे हफ्ते में भी ये फिल्म अच्छी खासी कमाई कर रही है. वहीं एक्टर विशाल जेठवा, जिन्होंने 'मर्दानी 2' में खलनायक की भूमिका निभाई थी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.
विशाल जेठवा ने शेयर की तस्वीरें
विशाल जेठवा ने अपने इंस्टाग्राम पर रानी के साथ एक खास री-यूनियन की तस्वीर शेयर की, जब रानी ने 'मर्दानी 3' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी. इस स्क्रीनिंग में कई सितारे शामिल हुए, जिनमें अहान पांडे, अनीत पड्डा, रेखा और हुमा कुरैशी भी थे. विशाल जेठवा ने अपनी पोस्ट में तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'कल रात मर्दानी 3 देखी, और रानी मैम एक बार फिर साबित करती हैं कि वो बॉलीवुड की क्वीन क्यों हैं. मर्दानी 3 की पूरी टीम को बधाई.' पहली तस्वीर में वो रानी के साथ नजर आए, जहां रानी ने उन्हें गले लगाया.
इसके अलावा विशाल ने एक ग्रुप सेल्फी भी शेयर की है, जिसमें रेखा, अहान पांडे, अनीत पड्डा, साकिब सलीम, हुमा कुरैशी, कीर्ति सुरेश और डायरेक्टर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा एक फ्रेम में नजर आए. दूसरी तस्वीर में फातिमा सना शेख रेखा के साथ पोज देती दिखाई दी. उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
'मर्दानी 3' के बारे में
बता दें, 'मर्दानी 3' की कहानी आयुष गुप्ता ने लिखी है. फिल्म में रानी मुखर्जी का किरदार SSP शिवानी शिवाजी रॉय है, जो पिछले तीन महीनों में गायब हुई 93 लड़कियों के मामले की जांच कर रही हैं. फिल्म में जानकी बोडिवाला और मल्लिका प्रसाद भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. इसका निर्देशन अभिराज मिनवाला ने किया है. रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 30 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है.