शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म 'कॉकटेल 2' की शूटिंग हाल ही में खत्म हुई है. इस फिल्म में इन दोनों की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर देखने को मिलेगी. इस जोड़ी को देखने के लिए फैंस के बीच भी खासा एक्सइटमेंट नजर आ रहा है. इसी बीच खबरें हैं कि ये जोड़ सिर्फ एक फिल्म तक ही सीमित नहीं रहने वाली है. बल्कि एक फिल्म और इनके हिस्से में आ गई है.
'कॉकटेल 2' में पसंद की गई जोड़ी
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को 'कॉकटेल 2' की शूटिंग के दौरान बहुत पसंद किया गया. जिसके बाद ही इन दोनों की जोड़ी को एक बार फिर से साथ लाने की प्लानिंग शुरू हो गई. इन दोनों के बॉन्ड को देखते हुए जब नए प्रोजेक्ट के लिए दोनों से संपर्क किया गया तो दोनों ने तुरंत ही साथ काम करने के लिए हां कर दी.
View this post on Instagram
अनटाइटल्ड फिल्म में आएंगे नजर
हालांकि इस फिल्म के नाम के बारे में तो अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन खबरों की मानें तो ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होने वाली है. जिसे सुनील खेत्रपाल प्रोड्यीस करेंगे. इन दोनों की जोड़ी को फिलहाल तो केवल 'कॉकटेल 2' में ही देखा जाना था लेकिन अब इनकी नई फिल्म को लेकर भी पैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है.
'कॉकटेल 2' कब होगी रिलीज
बता दें कि 'कॉकटेल 2' साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'कॉकटेल' का ही सीक्वल है. जिसमें शाहिद, रश्मिका के अलावा कृति सैनन भी नजर आने वाली हैं. साल 2012 में आई फिल्म की कास्ट में सैफ अली खान, डायना पेंटी और दीपिका पादुकोण नजर आए थे. इस फिल्म को दर्शकों का खूब सारा प्यार मिला था. जिसके बाद इसके सीक्वल पर अब सबकी नजर है.खबरों की मानें तो ये फिल्म सितंबर 2026 में रिलीज हो सकती है.