T20 World Cup 2026: ब्लैकमेलिंग पर उतरा पाकिस्तान, IND vs PAK मैच को लेकर ICC के सामने रखी 3 डिमांड
Sanjeev Kumar February 09, 2026 02:23 PM

Pakistan, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत से मैच खेलने को लेकर पाकिस्तान ब्लैकमेलिंग पर उतर आया है. कम से कम मीडिया रिपोर्ट्स से सामने आए उसके लेटेस्ट स्टैंड यही लग रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान ने भारत के साथ खेलने के लिए 3 शर्तें रखी हैं. पाकिस्तान ने अपनी उन शर्तों के बारे में लाहौर में हुई बैठक में ICC को बताया है. लाहौर में 8 फरवरी को ICC, PCB और BCB की बैठक हुई, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाला मुकाबला चर्चा का मुख्य विष. रहा.

पहले किया खेलने से इनकार, अब रखी 3 शर्त

पाकिस्तान ने पहले भारत के साथ खेलने से इनकार किया था. पाकिस्तान सरकार की ओर से कहा गया था कि वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगा मगर भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाला मैच नहीं खेलेगा. लेकिन, अब खबर आ रही है कि पाकिस्तान वो मैच खेलने को तैयार है, अगर उसकी 3 डिमांड मान ली जाती है.

पाकिस्तान की 3 शर्त क्या है?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, PCB चीफ मोहसिन नकवी ने बॉयकॉट कॉल खत्म करने के लिए जो पहली डिमांड रखी है, उसमें पहली ICC से ज्यादा रेवेन्यू शेयर की मांग है. दूसरी डिमांड भारत के साथ बाइलेट्रल संबंध फिर से शुरू करने को लेकर है और तीसरी डिमांड ये है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम, पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाए.

क्या मान ली जाएगी पाकिस्तान की सारी शर्तें?

अब सवाल है कि क्या ICC पाकिस्तान की तीनों शर्त मान लेगा? पहली शर्त को लेकर कहा जा सकता है कि हां. लेकिन, दूसरी और तीसरी शर्त मानना उतना आसान नहीं होने वाले, क्योंकि उसके तार सीधे भारत से जुड़े हैं. पाकिस्तान के बाइलेट्रल सीरीज खेलने की मांग शायद ही मानी जाए. ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों देशों के बीच राजनीतिक रिश्ते उतने बेहतर नहीं है. भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी बाइलेट्रल सीरीज 2012 में खेली गई थी. रही बात टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हाथ मिलाने की तो इसे लेकर भी भारत की हामी मुश्किल लग रही है. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही दोनों देशों के खिलाड़ी क्रिकेट ग्राउंड पर एक दूसरे से हाथ नहीं मिला रहे.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.