Jokes: एक डाक्टर की बीवी का अपेंडिक्स का आप्रेशन था, डाक्टर ने स्वयं ही आप्रेशन करने का फैसला किया... पढ़ें आगे
Rochak Khabare Hindi February 09, 2026 04:42 PM

Joke 1:

एक डाक्टर की बीवी का अपेंडिक्स का आप्रेशन था
डाक्टर ने स्वयं ही आप्रेशन करने का फैसला किया
उसने दो लेडी डाक्टरों को सहयोग के लिये बुला लिया
साथ में दो नर्सें भी थीं
डाक्टर ने बेहोशी की दवा दी
लेकिन बीवी बेहोश नहीं हुई
फिर उसने बेहोशी का इंजेक्शन लगाया
फिर भी उसकी बीवी को कोई असर नहीं हुआ
तब डाक्टर ने तेज क्लोरोफॉर्म सुंघाने का फैसला किया
तो डाक्टर की बीवी बोली–
तुम कुछ भी कर लो
जब तक तुम्हारे साथ ये चुडैलें रहैंगी
मैं बेहोश होने वाली नहीं

Joke 2:

बेचारा मर्द कितना सहमा हुआ रहता है।
बीवी ने 50 रुपये के दो नोट दिए और कहा:
50₹ का प्याज़ 50₹ के आलू ले लाओ।
पति कुछ देर बाद वापस आया और बोला:
प्याज़ वाला नोट कौन सा है..

Joke 3:

हॉस्पिटल में एक नर्स बाहर आई और बोली
माँ और बच्चा दोनों ठीक है,
और नर्स ने बच्चा बच्चे के पिता को दिया।
बच्चे के बाप ने अपनी बहन को दिया।
बहन ने अपने पति को दिया।
उसने नानी को दिया। नानी ने नाना को दिया।
नाना ने बच्चे के चाचा को दिया। चाचा ने चाची को दिया।
चाची ने बच्चे के दादी को दिया और दादी ने दादा को दिया।
बच्चे ने घबराकर पूछा कि दादाजी….
ये आप लोग क्या कर रहे हो..?
दादाजी बोले:- बेटा ये सब WHATSAPP रोग से ग्रसित है,
तू MARKET में नया है ना इसलिये तुझे FORWARD कर रहे हैं!

Joke 4:

मुँह दिखाई पर पति ने पत्नी
को गुलाब का फूल भेंट दिया |
पत्नी : कुछ सोने की चीज दो !!
पति : ले तकिया ले और जाकर सो जा !!

Joke 5:

संता ने हजामत की दुकान खोली
एक ग्राहक शेव कराने आया...
संता : मूँछ रखनी है ?
ग्राहक : हाँ
संता ने ग्राहक की मूँछ काट कर
उसके हाथ में देते हुए बोला :
लो रख लो जहां भी रखनी है !!

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.