भारतीय बाजार में किफायती और अच्छी माइलेज देने वाली बाइक्स की तलाश हमेशा से ही रही है. लोग डेली रनिंग के लिए ऐसी बाइक चाहते हैं, जिनकी मेंटेनेंस कॉस्ट भी काफी कम हो. यहां हम आपको ऐसी ही पॉपुलर बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी सभी उम्मीदों पर खरा उतर सकती है. आइए इन बाइक्स की कीमत और माइलेज के बारे में जानते हैं.
पहली बाइक टीवीएस स्पोर्ट है. दिल्ली में टीवीएस स्पोर्ट की एक्स-शोरूम कीमत 55 हजार 500 रुपये से शुरू होती है. बाइक में 109.7 cc, सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक इंजन लगा हुआ मिलता है. बाइक के इस इंजन से 6,350 rpm पर 6.03 kW की पावर और 4,500 rpm पर 8.7 Nm का टॉर्क मिलता है. टीवीएस की यह बाइक 90 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप-स्पीड देती है. टीवीएस स्पोर्ट का माइलेज 80 किलोमीटर प्रति लीटर है. .
दूसरी बाइक Hero HF Deluxe है, जो कि एक सस्ती बाइक है. इस बाइक की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 57 हजार रुपये से शुरू होती है. बाइक में 97.2 cc, सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक इंजन लगा है. बाइक में लगे इंजन से 5.9 kW की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क मिलता है. इस मोटरसाइकिल में एडवांस्ड प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम लगा है. हीरो की ये बाइक 75 kmpl की माइलेज देती है.
तीसरी बाइक Honda Shine 100 है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 63 हजार 405 रुपये है. इस बाइक में 4-स्ट्रोक, SI इंजन लगा है, जिससे 7,500 rpm पर 5.43 kW की पावर मिलती है और 5,000 rpm पर 8.05 Nm का टॉर्क मिलता है. ये बाइक 65 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है.
चौथी बाइक टीवीएस रेडियन है, इसमें में 109.7 cc, 4-स्ट्रोक BS-VI इंजन लगा है. इस इंजन से 7,350 rpm पर 6.03 kW की पावर मिलती है और 4,500 rpm पर 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. ये मोटरसाइकिल एक लीटर पेट्रोल में 63 किलोमीटर की दूरी तय करने का दावा करती है. टीवीएस रेडियॉन की एक्स-शोरूम प्राइस 68 हजार 500 रुपये से शुरू है.
-
क्या 1 लाख की डाउन पेमेंट पर मिल जाएगा Tata Sierra का सबसे सस्ता वेरिएंट? जानिए EMI का हिसाब