नए स्मार्ट टीवी के साथ भूलकर भी न करें यह गलती, मजा खराब कर देगी थोड़ी-सी लापरवाही
एबीपी टेक डेस्क February 10, 2026 12:12 PM

अगर आप नया स्मार्ट टीवी खरीदकर लाए हैं और इसका पूरा मजा लेना चाहते हैं तो एक बड़ी गलती से आपको बचना चाहिए. दरअसल, कई लोग नए टीवी पर पुरानी HDMI केबल यूज करते रहते हैं. ऐसा करने से टीवी को वैसे कोई नुकसान नहीं होता, लेकिन उस केबल से जो कंटेट ट्रांसमिट होगा, उसमें आपको मजा नहीं आएगा. इस कारण आपको स्ट्रीमिंग या गेमिंग करते समय उम्मीद के मुताबिक शानदार क्वालिटी नहीं मिलेगी. आइए जानते हैं कि नए टीवी पर पुरानी HDMI केबल यूज करने से क्या होता है.

कम हो जाता है फ्रेम रेट 

पुरानी HDMI केबल यूज करने से फ्रेम रेट पर असर पड़ता है. इसकी वजह यह है कि मॉडर्न गेमिंग डिवाइस में हाई-बैंडविड्थ की जरूरत होती है, जिसे कैरी करने के लिए पुरानी HDMI कैपेबल नहीं होती. इस वजह से आपको स्क्रीन पर कम रेजॉल्यूशन वाले विजुअल दिखेंगे.

HDR परफॉर्मेंस पर भी पड़ता है असर

मॉडर्न स्मार्ट टीवी में Dolby Vision और HDR10+ समेत कई Dynamic HDR फॉर्मेट मिलते हैं, जो आपके वाइब्रेंट कलर में कंटेट देखने को मजा देते हैं. HDR कंटेट ज्यादा बिट डेप्थ का यूज करते हैं, जिसके लिए ज्यादा बैंडविड्थ की जरूरत पड़ती है. इसका मतलब है कि कम बैंडविड्थ वाली केबल इन्हें कैरी नहीं कर सकती. इसलिए आपको पुरानी HDMI केबल से स्मार्ट टीवी पर HDR परफॉर्मेंस नहीं मिल पाएगी.

फ्लिकरिंग और ब्लैक स्क्रीन की दिक्कत

कमजोर HDR परफॉर्मेंस और कम फ्रेम रेट के अलावा पुरानी HDMI केबल से टीवी पर फ्लिकरिंग और ब्लैक स्क्रीन होने की समस्या भी आ सकती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पुरानी केबल में नई के मुकाबले शील्डिंग कमजोर होती है, जिस कारण वाई-फाई, फोन, साउंडबार और स्ट्रीमिंग मीडिया प्लेयर आदि डिवाइसेस से इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंटरफेरेंस ज्यादा होता है. इसके अलावा पुरानी केबल की शील्डिंग भी जल्दी खराब होती है. इसलिए नए टीवी का पूरा मजा उठाने के लिए हमेशा नई HDMI केबल का ही यूज करें.

एआई की दुनिया में गूंजेगा भारत का नाम, समिट में भाग लेने आएंगे बड़ी-बड़ी कंपनियों के सीईओ, जानें डिटेल

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.