New Zealand vs UAE Match Scorecard: न्यूजीलैंड ने UAE टीम को बुरी तरह रौंदते हुए 10 विकेट से हरा दिया है. चेपॉक मैदान में टीम साइफर्ट और फिन एलन ने जो तबाही मचाई, उसे देख पूरी दुनिया दंग रन गई. दोनों ने मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाए और यूएई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. न्यूजीलैंड को 174 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 28 गेंद पहले ही हासिल कर लिया.
इस मैच में UAE की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी. कप्तान मुहम्मद वसीम के 66 रन और अलीशान शराफू के 55 रनों की बदौलत यूएई की टीम 173 रनों का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही. इसी दौरान ग्लेन फिलिप्स को एक ही ओवर में 27 रन भी पड़े.
174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई न्यूजीलैंड की टीम ने बिना विकेट गंवाए ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया.
अपडेट जारी है...