बॉलीवुड में दहशत! रणवीर सिंह को मिली धमकी, करोड़ों रुपये की मांग, जांच में जुटी मुंबई पुलिस
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क February 10, 2026 09:12 PM

रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना के बाद बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को आया धमकी भरा मैसेज आया. व्हाट्सएप वॉइस नोट के जरिए धमकी भरा मेसेज भेजा गया है. मेसेज के जरिए करोड़ों रुपये की मांग की गई है.

धमकी भरे मैसेज के बाद इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दी गई. इसके बाद रणवीर सिंह के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई. पुलिस धमकी भरा वॉइस नोट भेजनें वाली की तलाश में जुट गई है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.