सोना-चांदी सस्ता हुआ: MCX में गिरावट, शहरवार नए रेट चेक करें
Webdunia Hindi February 10, 2026 11:43 PM

Gold Silver Price Today : सोने चांदी की कीमतों में मंगलवार को गिरावट आई। MCX से लेकर सराफा बाजार तक सोने चांदी की कीमतों में कमी दिखाई दी। इंटरनेशनल बाजार में भी आज दोनों धातुएं सस्ती हुई है।

वायदा कारोबार (MCX) पर सुबह 11:19 बजे सोने की कीमत 1066 रुपए की गिरावट के साथ 1,57,000 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर थी। इस समय चांदी 4622 रुपए गिरकर 2,57,998 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर थी। दोपहर 11.23 बजे सोना 786 रुपए गिरकर 1,57,280 रुपए प्रति किलो था। चांदी भी 5,370 रुपए की गिरावट के साथ 2,57,250 रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई।

वैश्विक स्तर पर अनिश्चतता के माहौल में सोने चांदी दबाव में है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसले पर सभी की नजरें हैं। निवेशक भी मुनाफा वसूली का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। हालांकि सेफ हेवन होने की वजह से कई लोग अभी भी सोना चांदी में निवेश कर रहे हैं। सोने में ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है। हालांकि चांदी को लेकर लोग ज्यादा सतर्क नजर आ रहे हैं।

सराफा व्यापारी संजय अग्रवाल ने कहा कि सवा 4 लाख की चांदी सवा 2 लाख पर आ गई। इस स्थिति में सोने के साथ चांदी भी आम आदमी दूर हो गई। यह उतार चढ़ाव सामान्य नहीं है। आम निवेशकों को फिलहाल बाजार से दूर रहना चाहिए। अभी बाजार में अनिश्चितता हावी है।

आपके शहर में क्या है चांदी के दाम?

मुंबई- 2,67,301 रुपए प्रति किलो

चेन्नई- 2,67,312 रुपए प्रति किलो

दिल्ली- 2,67,562 रुपए प्रति किलो

भोपाल- 2,67,749 रुपए प्रति किलो

कोलकाता- 2,67,805 रुपए प्रति किलो

अहमदाबाद- 2,67,571 रुपए प्रति किलो

आपके शहर में क्या है सोने के दाम?

मुंबई- 1,60,771 रुपए प्रति 10 ग्राम

चेन्नई- 1,60,929 रुपए प्रति 10 ग्राम

दिल्ली- 1,61,090 रुपए प्रति 10 ग्राम

अहमदाबाद- 1,60,803 रुपए प्रति 10 ग्राम

कोलकाता- 1,60,501 रुपए प्रति 10 ग्राम
भोपाल- 1,61,080 रुपए प्रति 10 ग्राम

अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। जीएसटी और अन्य कारणों से सोने चांदी के दाम यहां दिए गए दाम से अलग भी हो सकते हैं। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।

edited by : Nrapendra Gupta

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.