मुंबई। पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की 28 जनवरी को विमान हादसे में निधन हो गया था। इस घटना पर संदेह जताया जा रहा है। एनसीपी (एसपी) के विधायक रोहित पवार के बाद दुर्घटनाग्रस्त विमान की केबिन क्रू मेंबर पिंकी माली के पिता ने भी दुर्घटना पर संदेह जताया है।
पिंकी माली मुंबई के वर्ली स्थित बीडीडी चॉल नंबर 29 में रहती थी। वह वीएसआर कंपनी में फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर काम कर रही थीं। इस विमान हादसे में पिंकी माली की भी मौत हो गई थी। उनके पिता शिवकुमार माली ने कहा है कि रोहित पवार के उठाए गए मुद्दों की वजह से हमें भी विमान हादसे पर संदेह निर्माण हो रहा है।
रोहित पवार और अमोल मिटकरी के शक के हिसाब से जांच होनी चाहिए। हमने इस हादसे में अपनी बेटी खोई है। इसलिए सही वजह समझनी जरूरी है। वीएसआर कंपनी के अधिकारियों से कोई साफ जानकारी नहीं मिल रही है।