Hug Day Special: कितने तरह के होते हैं Hug? जानें किसका क्या है मतलब
TV9 Bharatvarsh February 12, 2026 05:43 PM

Hug Day Special: वैलेंटाइन वीक का पांचवां दिन हग डे के रुप में मनाया जाता है. ये वैलेंटाइन वीक का सबसे रोमांटिक दिन होता है. इस दिन लोग अपने खास लोगों को गले से लगाते हैं और अपनी फिलिंग जाहिर करते हैं. हग करना सिर्फ एक रोमांस नहीं बल्कि बिना कहे अपने जज्बातों को महसूस कराना और पसंदीदा शख्स की बाहों में सुकून पाने का भी एक तरीका होता है. कभी प्यार दिखाना, कभी अपनापन, कभी तसल्ली देने की जरूरत, तो कभी बस यह एहसास दिलाना कि ‘मैं तुम्हारे साथ हूं’. बस एक हग बिना कुछ कहे बहुत कुछ कह जाता है.

साइंस भी मानता है कि, गले लगने से स्ट्रेस कम होता है और दिल खुश रहता है. साथ ही ये दो लोगों के रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर Hug का मतलब एक जैसा नहीं होता? कभी Hug दोस्ती जताता है, कभी प्यार, कभी सुरक्षा, तो कभी माफी. आइए Hug Day के इस खास मौके पर जानते हैं कि Hug कितने तरह के होते हैं और हर Hug क्या मतलब होता है?

ये भी पढ़ें: गले लगने पर मिलता है सुकूनजानें कितने मिनट का Hug स्ट्रेस करता है दूर?

Friendly Hug (दोस्ती वाला Hug)

ये हग दोस्तों के बीच होता है. इसका मतलब होता है कि, मैं तुम्हे दोस्त के तौर पर मानता/मानती हूं. यह अपनापन भरोसा और सादगी को दिखाता है.

Tight Hug (जोर से गले लगाना)

जब कोई आपको बहुत कसकर गले लगाता है तो इसका मतलब होता है कि उसका आपसे कोई गहरा लगाव है, चिंता या फिर उसे आपसो बहुत ज्यादा प्यार है. अक्सर यह Hug लंबे समय बाद मिलने पर या इमोशनल पलों में दिया जाता है.

Side Hug (साइड से Hug)

यह थोड़ा झिझक भरा लेकिन प्यारा Hug होता है. इसका मतलब होता है, मैं तुम्हारे साथ हूं, लेकिन बॉउंड्री का सम्मान करता हूं. आमतौर पर ऐसा हग ऑफिस के कलीग्स,कॉलेज मेट या पब्लिक जगहों पर लोग ज्यादा करते हैं.

Romantic Hug (प्यार वाला Hug)

यह Hug पार्नटर के बीच होता है. इसका मतलब होता है, प्यार, चाहत और इमोशनल अटैचमेंट. इस Hug में शब्दों की ज़रूरत नहीं होती, सब कुछ एहसास होता है. रोमांटिक हग करने से स्ट्रेस कम होता है और सुकून सा मिलता है.

Bear Hug (भालू जैसा Hug)

Bear Hug में सामने वाला आपको पूरी ताकत से जकड़ लेता है. इसका मतलब होता है , बहुत ज्यादा प्यार, मासूमियत और बहुत ज्यादा खुश होना. अक्सर बच्चे या बहुत करीबी लोग अपने खास लोगों को ऐसा Hug देते हैं.

Back Hug (पीछे से Hug)

पीछे से दिया गया Hug बहुत खास माना जाता है. इसका मतलब होता है, सरप्राइज, सेफ्टी और रोमांस. यह Hug बिना बोले यह जताता है कि आप किसी के लिए बहुत खास हैं.

ये भी पढ़ें: Valentines Day 2026 Gift Ideas: लड़का या लड़की, हर किसी को पसंद आएंगे ये गिफ्ट, वैलेंटाइन के लिए बेस्ट

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.