राजपाल यादव ने भतीजी की शादी अटेंड करने के लिए मांगी बेल, कोर्ट ने कहा- आपसे हमदर्दी हो सकती है लेकिन
सुशील कुमार पांडेय February 12, 2026 06:12 PM

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा, 'हमें आपसे हमदर्दी हो सकती है. लेकिन कानून अपनी जगह है. आपने कोर्ट के आदेश के बावजूद भी सरेंडर नहीं किया था. फिर जब दोबारा कोर्ट ने आदेश दिया तब आपने सरेंडर किया.'

राजपाल यादव के वकील ने बड़े भाई की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत की मांग की.

राजपाल यादव के वकील ने कोर्ट को भरोसा दिया कि वो बची हुई रकम कोर्ट में अभी जमा कराने के लिए तैयार हैं. बॉलीवुड इंडस्ट्री और अन्य लोगों में मदद का हाथ बढ़ाया है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.