एक्ट्रेस श्रीलीला ने ये साबित कर दिया कि मेहनत और डेडिकेशन से कुछ भी हासिल किया जा सकता है. अब वो सिर्फ फिल्म एक्ट्रेस नहीं बल्कि ऑफिशियल डॉक्टर भी बन चुकी हैं. पिछले 6 सालों में उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग करते हुए अपनी MBBS की पढ़ाई भी पूरी की और हाल ही में उनकी कॉन्वोकेशन सेरेमनी हुई है जिसमें उन्हें डॉक्टर की डिग्री से सम्मानित किया गया है.
डिग्री हासिल करने का खास मौका
श्रीलीला ने डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी, मुंबई से मेडिकल की पढ़ाई पूरी की है. 10 फरवरी को हुए ग्रेजुएशन समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए है. समारोह में वो मरून कॉन्वोकेशन गाउन पहनकर स्टेज पर डिग्री लेते नजर आई है और नाम पुकारे जाने पर अपने परिवार को गले लगाती दिखी है. ये पल उनके फैंस के लिए खास खुशी का मौका बन गया है.
हिप्पोक्रेटिक ओथ और जश्न का अंदाज
सेरेमनी में श्रीलीला और उनके साथी छात्रों ने मॉडर्न तरीके से हिप्पोक्रेटिक ओथ लिया है. जैसे ही घोषणा हुई कि अब वो आधिकारिक रूप से डॉक्टर बन गई हैं उन्होंने मुस्कुराते हुए दोस्तों के साथ जश्न मनाया. समारोह की ये झलकियां सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं.
सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया
श्रीलीला की सफलता की खबर आते ही लोग उनकी मेहनत की तारीफ करने लगे. कुछ यूजर्स ने लिखा कि 'हमसे तो पासिंग मार्क्स भी मुश्किल से आते हैं इन्होंने फिल्मों के साथ MBBS कैसे पूरा कर लिया?' वहीं दूसरे ने कहा, 'इतनी आसानी से कोई MBBS नहीं कर सकता, ये तो सुपर टैलेंटेड हैं.' फैंस ने उनकी फिल्म पढ़ाई और पब्लिक लाइफ संभालने की डिसिप्लिन को देखकर उन्हें सुपरवुमन कहा है.
Finally
— Swamy Naidu Lenka (@SwamyNaiduLenka) February 11, 2026
Dr Sreeleela
It's great to finish a degree like MBBS which is very tough in itself
Her hardworking personality 🙏🙏🙏 pic.twitter.com/SBeZOEx2n0
फिल्मों से बॉलीवुड तक का सफर
श्रीलीला का जन्म 2001 में अमेरिका के डेट्रॉइट में हुआ और परवरिश बेंगलुरु में हुई है. उनकी मां स्वर्णलता गायनेकोलॉजिस्ट हैं. उन्होंने 2017 में तेलुगु फिल्म ‘चित्रांगदा’ से एक्टिंग शुरू की थी. लीड एक्ट्रेस के रूप में उनकी पहली फिल्म 2019 की कन्नड़ फिल्म ‘किस’ थी और उसी साल वो ‘भराते’ में भी नजर आई थी. तेलुगु सिनेमा में 2021 में ‘पेली सांडाड’ से डेब्यू करने के बाद उनका करियर तेजी से बढ़ा. वो ‘धमाका’, ‘भगवंत केसरी’, ‘गुंटूर कारम’ जैसी फिल्मों में बड़े सितारों के साथ नजर आईं और ‘पुष्पा 2: द रूल’ के गाने ‘किसिक’ में भी परफॉर्म भी किया था. 2025 में वो तमिल फिल्म ‘पराशक्ति’ में नजर आई है और अब वो अनुराग बसु की हिंदी फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं.