महिला अपने प्रेमी राहुल (पूर्व में होने वाला दामाद) के साथ बिहार के सीतामढ़ी में रह रही थी। राहुल यहां कपड़ों का कारोबार करता है। राहुल ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसकी प्रेमिका 2 लाख रुपए और गहने लेकर अपने बहनोई के साथ फरार हो गई। इस महिला का नाम सपना है और यह अप्रैल 2025 में अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ भाग गई थी। हालांकि कुछ दिन बाद यह लौट आई, लेकिन राहुल के साथ रहने पर अड़ गई। जब मामला नहीं सुलझा ने पुलिस ने उसे राहुल के साथ रहने की अनुमति दे दी। उस समय परिवार ने बदनामी के डर से मामला शांत किया और बेटी का रिश्ता कहीं और तय कर दिया।
राहुल के मुताबिक, सपना पिछले कुछ दिनों से अपनी बेटी, बहन और बहनोई के संपर्क में थी। छह फरवरी को जब राहुल काम पर गया था, तभी उसका बहनोई घर आया और सपना को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। राहुल का आरोप है कि सपना अपने साथ दो लाख और जेवरात भी ले गई है। बताया जा रहा है कि महिला के पूर्व पति 15 दिन पहले ही दूसरा विवाह किया था। दूसरी ओर, सपना के पहली शादी से एक बेटा और एक बेटी है।
जानकारी के मुताबिक राहुल ने इस महिला के खिलाफ पहले सीतामढ़ी जिले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसने अलीगढ़ का दादो थाने में आकर गुहार लगाई। चूंकि घटना बिहार की है, इसलिए यूपी पुलिस ने इस मामले में हाथ खड़े कर दिए। उसका कहना है कि यह मामला बिहार का है, इसलिए अलीगढ़ पुलिस कुछ नहीं कर सकती।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala