धनुष संग वेलेंटाइन डे पर शादी करने की अफवाहों पर मृणाल ठाकुर ने किया रिएक्ट, कह दिया ये
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क February 13, 2026 12:12 AM

एक्टर मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी इन दिनों फिल्म 'दो दीवाने शहर में' के प्रमोशन में बिजी हैं. फिल्म 20 फरवरी को रिलीज होने वाली है. हाल ही में एक्ट्रेस मृणाल के धनुष संग अफेयर और 14 फरवरी को शादी करने की अफवाह सामने आई थी.

अब मृणाल ने इस पर रिएक्ट किया है. Galatta Plus से बातचीत में मृणाल ने इन अफवाहों पर रिएक्ट किया है.

मृणाल ठाकुर ने किया रिएक्ट

इंटरव्यू में होस्ट ने मृणाल ठाकुर से उनकी शादी की अफवाहों को लेकर सवाल किया. तो इस पर उन्होंने कहा, 'मैं? नहीं. मुझे लगता है कि 14 फरवरी 1 अप्रैल होने वाला है. अप्रैलफूल डे. मुझे नहीं पता कि ये किसने शुरू किया. मुझे कोट किया जा रहा है. लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं कहा. और वो बोल रहे हैं कि मृणाल ने कहा. मैं ऐसे थी कि वाह, क्या बात है. ये डरावना है.'

जब मृणाल ने ये सब कहा उस वक्त सिद्धांत अपनी हंसी रोकते नजर आए. सोशल मीडिया पर मृणाल का ये बयान वायरल है.

मृणाल और धनुष का रिश्ता

बता दें कि मृणाल और धनुष ने अपने रिलेशनशिप की अफवाहों पर रिएक्ट नहीं किया है. दोनों के अफेयर की अफवाह तब उड़ी जब मृणाल ने धनुष की फिल्म तेरे इश्क में की रैपअप पार्टी अटेंड की थी. इस पार्टी से मृणाल और धनुष की फोटोज वायरल हुई थी. इसके बाद मृणाल की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 के प्रीमियर में धनुष पहुंचे थे. दोनों एक-दूसरे को गले लगाते दिखे थे. इसके बाद उनके अफेयर की अफवाहों को हवा मिली. 

2026 की शुरुआत में ये अफवाहें आई कि मृणाल और धनुष 14 फरवरी को शादी कर रहे हैं. हालांकि, अब मृणाल ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है.

वर्क फ्रंट पर मृणाल के पास है जवानी तो इश्क होना है, पूजा मेरी जान जैसी फिल्में हैं. वो डकैत: लव स्टोरी में भी दिखेंगी. वहीं धनुष तमिल फिल्म कारा में नजर आएंगे. इसके अलावा वो Rajkumar Periasamy की अनटाइल्टड फिल्म में भी दिखेंगे.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.