Viral Video: बनारस की गलियों का ये वीडियो देख सोच में पड़ जाएंगे आप, अंत देख खूब हंसेंगे
TV9 Bharatvarsh February 14, 2026 06:42 AM

सोशल मीडिया आज के दौर में ऐसा मंच बन चुका है, जहां हर दिन लाखों वीडियो अपलोड होते हैं. इनमें से कुछ वीडियो साधारण होते हैं, कुछ जानकारी देने वाले, तो कुछ इतने मजेदार या अनोखे होते हैं कि देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं. ऐसे वीडियो में स्वाभाविकता और सच्चाई होती है, जो लोगों को आकर्षित करती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मजाकिया और स्क्रिप्टेड वीडियो खूब चर्चा में है. इस वीडियो की कहानी सुनकर ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है.

वीडियो में एक लड़का अपनी प्रेमिका को उसके घर से भगाकर ले जाने की योजना बनाता है. लड़की भी पूरी तैयारी के साथ घर छोड़ने को तैयार दिखाई देती है. वह अपना सामान बैग में पैक करती है और चुपके से घर से बाहर निकल आती है. दोनों के चेहरे पर उत्साह और थोड़ी घबराहट साफ नजर आती है, जैसे किसी फिल्मी सीन की शूटिंग चल रही हो.

बनारस में भागना मुश्किल है

इस वीडियो की खास बात इसका लोकेशन है. कहानी बनारस की गलियों में घटती दिखाई गई है. जो लोग वाराणसी, जिसे आमतौर पर बनारस भी कहा जाता है, के बारे में जानते हैं, वे वहां की तंग और घुमावदार गलियों से अच्छी तरह परिचित होंगे. बनारस की गलियां इतनी पेचीदा हैं कि कोई नया व्यक्ति आसानी से रास्ता भटक सकता है. यही बात इस वीडियो की कॉमेडी का मुख्य आधार बनती है.

वीडियो में दिखाया जाता है कि लड़का और लड़की घर से भागने के बाद जल्दी-जल्दी गलियों से गुजरते हैं. वे बार-बार मुड़ते हैं, इधर-उधर भागते हैं और ऐसा लगता है कि वे घरवालों से बचने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. दर्शक भी सोचते हैं कि अब दोनों शहर से दूर निकल जाएंगे. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब काफी देर तक घूमने के बाद वे फिर से उसी जगह पहुंच जाते हैं, जहां से निकले थे. यानी लड़की के अपने ही घर के सामने!

यह दृश्य बेहद हास्यास्पद बन जाता है. जैसे ही वे घर के सामने पहुंचते हैं, घर वाले उन्हें देख लेते हैं. परिवार के सदस्य गुस्से से नहीं, बल्कि एक तरह की नाराजगी और हैरानी के साथ लड़की को अंदर आने के लिए कहते हैं. लड़की भी चुपचाप घर में चली जाती है, मानो पूरी कोशिश के बावजूद भागने की योजना फेल हो गई हो. उधर लड़का निराश और मायूस नजर आता है. वह रोते हुए वहां से वापस लौट जाता है, क्योंकि उसकी मिशन भागो योजना पूरी तरह असफल हो चुकी होती है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: लगेज कोच में बैठकर सफर करने को मजबूर पैसेंजर्स का वीडियो हुआ वायरल, पकड़े गए तो RPF ने बताया रेलवे का ये नियम

इस पूरे वीडियो को मजाकिया अंदाज में फिल्माया गया है. कलाकारों की एक्टिंग और टाइमिंग इसे और भी दिलचस्प बना देती है. सबसे मजेदार बात यह है कि बनारस की गलियों को कहानी में इस तरह इस्तेमाल किया गया है कि वे खुद एक किरदार की तरह लगती हैं. घुमावदार रास्ते और एक जैसे दिखने वाले मोड़ इस कॉमेडी को और प्रभावी बना देते हैं. हालांकि यह वीडियो पूरी तरह स्क्रिप्टेड है, लेकिन इसको इस तरीके प्रेसेंट किया गया कि पहली नजर में यह किसी असली घटना जैसा लगता है. यही कारण है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और अपने दोस्तों के साथ शेयर कर रहे हैं.

यहां देखिए वीडियो

ये बनारस है यहाँ गूगल मैप भी गायब हो जाता है यहाँ लड़की कैसे भगाओगे 🥺 pic.twitter.com/sfuOLZoSd9

— Geeta Patel (@geetappoo)

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.