O Romeo Vs Tu Yaa Main Box Office: जनवरी में कई फिल्मों के धमाल मचाने के बाद अब फरवरी के कलेक्शन पर सबकी निगाहें हैं. 13 फरवरी को 2 फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. एक तरफ शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ‘ओ रोमियो’ है. तो दूसरी तरफ शनाया कपूर और आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’, जिसकी कहानी ने लोगों को इम्प्रेस किया है.पर कहानी का दम क्या कलेक्शन में दिखा है, यह भी फाइनली पता चल ही गया है. शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म को पहले ही दिन मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था. उम्मीद थी कि वो कबीर सिंह का रिकॉर्ड तोड़ देंगे, पर ऐसा करने में सफलता हासिल नहीं कर पाए हैं. पर इस आशिकी पर मगरमच्छ का कितना खतरा दिखा, यह दोनों ही फिल्मों के इंडियन बॉक्स ऑफिस से क्लियर हो गया है. जान लीजिए पहले दिन फिल्मों ने कितने करोड़ की कमाई की है.
दरअसल विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ को देखने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर जो रिएक्शन दिए हैं, वो गजब हैं. जहां कुछ लोग फिल्म की जमकर तारीफ करते नजर आए. तो कुछ ने शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अभिनय में दम बताया. जबकि, ऐसा ही कुछ आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ के साथ भी देखने को मिला था. वैसे शाहिद कपूर की फिल्म ने एडवांस बुकिंग से भी ठीक-ठाक कमाई कर ली थी. ब्लॉक सीट्स के साथ कलेक्शन 3 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा था. लेकिन सबसे पहले फिल्मों की कमाई जान लीजिए.
शनाया की ‘तू या मैं’ ने कितने कमाए?सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसके मुताबिक आदर्श गौरव और शनाया कपूर की ‘तू या मैं’ ने पहले दिन भारत से 0.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. जो कि बहुत ही ज्यादा कम है, जैसा पहले दिन फिल्म को रिस्पॉन्स मिल रहा था. उस हिसाब से कमाई में तो काफी पिछड़ गई है. वैसे उम्मीद रहेगी कि वीकेंड पर एंट्री करते ही फिल्म का कारोबार बढ़ जाए, क्योंकि यहां से भी नहीं कमाए तो फिर वीक डेज में चीजें बिगड़ सकती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पिक्चर का बजट 20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: Shahid Kapoor Education: ओ रोमियो स्टार शाहिद कपूर कितने पढ़े-लिखे हैं?
‘ओ रोमियो’ का कलेक्शन कितना रहा?शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो ने बेशक फैन्स को पहले दिन इम्प्रेस किया हो, पर कलेक्शन के मामले में अपनी दूसरी फिल्मों की तुलना में कम हैं. इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. हालांकि, दुनियाभर से फिल्म की कमाई पहले दिन कितना पहुंचती है, यह देखने का हर कोई इंतजार कर रहा है. अगर O Romeo को शाहिद कपूर की भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनना है, तो फिर पद्मावत को पीछे छोड़ना होगा. जिस फिल्म ने 302 करोड़ का कारोबार किया था.