Trade Deal पर सवाल को लेकर अमित शाह का पलटवार, बोले- लगातार झूठ बोलकर गुमराह करना राहुल गांधी की नीति
Webdunia Hindi February 15, 2026 01:43 AM

Amit Shah targets Rahul Gandhi : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पुडुचेरी के कराईकल में आयोजित एक बड़ी जनसभा में कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी द्वारा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) और अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों पर उठाए जा रहे सवालों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने विपक्ष पर देश में लगातार झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब जनता सच्चाई समझ चुकी है। शाह ने कहा कि कुछ नेता बार-बार एक ही बात को दोहराकर उसे सच साबित करने की कोशिश करते हैं, लेकिन देश की जनता ऐसी राजनीति को पहचान चुकी है। शाह ने विपक्ष पर इन मुद्दों को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि तथ्यों को पढ़े बिना बयानबाजी की जा रही है।

खबरों के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पुडुचेरी के कराईकल में आयोजित एक बड़ी जनसभा में कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी द्वारा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) और अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों पर उठाए जा रहे सवालों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने विपक्ष पर देश में लगातार झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब जनता सच्चाई समझ चुकी है।

ALSO READ: भारत करेगा आतंकवाद का जड़ से खात्मा, पुलवामा बरसी पर अमित शाह ने भरी हुंकार

शाह ने कहा कि कुछ नेता बार-बार एक ही बात को दोहराकर उसे सच साबित करने की कोशिश करते हैं, लेकिन देश की जनता ऐसी राजनीति को पहचान चुकी है। शाह ने विपक्ष पर इन मुद्दों को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि तथ्यों को पढ़े बिना बयानबाजी की जा रही है। शाह ने इस मामले में राहुल गांधी पर झूठ फैलाकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

शाह ने विपक्ष पर इन मुद्दों को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि तथ्यों को पढ़े बिना बयानबाजी की जा रही है। शाह ने दावा किया कि इन समझौतों से कृषि और मत्स्य क्षेत्र को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले के दौर में अंतरराष्ट्रीय समझौतों में किसानों के हितों की अनदेखी की गई।

ALSO READ: यूपी में फिर कमल खिलाएं, वंशवादी पार्टियों को रिजेक्ट करें : अमित शाह

शाह ने कहा कि राहुल गांधी रोजाना झूठ बोलने की नई परंपरा चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की नीति है झूठ बोलो, जोर से बोलो और बार-बार दोहराओ। शाह ने कहा कि लेकिन लोग अब आपकी झूठ फैक्टरी को पहचान चुके हैं। उन्होंने कहा कि पहले पुडुचेरी के फैसले गांधी परिवार द्वारा दिल्ली से लिए जाते थे, अब यह निर्णय पुडुचेरी में ही लिए जाते हैं।
Edited By : Chetan Gour

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.