दिल की नसों में ब्लॉकेज होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, संकेत देखते ही भागें डॉक्टर के पास!,
Newshimachali Hindi March 10, 2026 06:42 AM

आजकल अधिकतर लोग अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से हार्ट संबंधी बीमारियों से परेशान हैं. हार्ट ब्लॉकेज बेहद गंभीर स्थिति है. दिल की नसों में ब्लॉकेज से पहले शरीर में लक्षण नजर आते हैं.

इन लक्षण की पहचान कर हार्ट ब्लॉकेज की समस्या से बचा जा सकता है. आइए जानते हैं हार्ट ब्लॉकेज होने पर नजर आने वाले लक्षण कौन-कौन से है.

सीने में दर्द
हार्ट ब्लॉकेज होने पर लोगों के सीने में दर्द और बेचैनी की समस्या हो सकती है. दरअसल ब्लॉकेज की वजह से ब्लड फ्लो सही से नहीं हो पाता है जिस वजह से सीने में बैचेनी और दर्द की समस्या हो जाती है.

सिर घूमना
हार्ट ब्लॉकेज होने पर बेहोशी और सिर घूमना जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं. नसों में ब्लॉकेज होने पर ब्लड फ्लो स्लो हो जाता है जिस वजह बेहोशी और सिर घूमने की समस्या हो सकती है.

थकान महसूस होना
हल्का काम करने के बाद भी थकान और कमजोरी होना भी नसों में ब्लॉकेज का बड़ा संकेत हो सकता है. नसों में ब्लॉकेज होने पर शरीर में ब्लड सर्कुलेट सही से नहीं हो पाता है जिस वजह से मरीजों में कमजोरी और थकान की समस्या हो सकती है.

सांस लेने में परेशानी
दिल की नसें ब्लॉक होने पर सांस लेने में दिक्कत आती है. खासकर बिस्तर पर लेटते ही सांस लेने में परेशानी आना हार्ट में ब्लॉकेज का संकेत हो कता है. इन संकेत को नजरअंदाज ना करें जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाएं.

मतली या उल्टी
नसों में ब्लॉकेज होने पर मतली और उल्टी की समस्या हो सकती है. बिना किसी वजह मतली या उल्टी जैसा महसूस होना दिल की नसों में ब्लॉकेज का कारण हो सकता है. इस संकेत को नजरअंदाज ना करें जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाएं.

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है.  News himachali इसकी पुष्टि नहीं करता है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत या स्किन से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.


© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.