One-Day Cup final: एडम जंपा ने फाइनल खेलने से मना किया, वजह जानकर आप भी मारेंगे तालियां
Sanjeev Kumar March 10, 2026 05:23 PM

One-Day Cup final Adam Zampa: ऑस्ट्रेलिया में वनडे कप के फाइनल से पहले एडम जंपा ने एक ऐसा फैसला लिया है जो सच में हैरान करने वाला है. दाएं हाथ के इस स्पिनर ने तस्मानिया के खिलाफ होने वाले फाइनल से खुद को बाहर कर लिया है. इसकी कोई निजी वजह या चोट नहीं है. बल्कि जंपा ने अपने जूनियर खिलाड़ी को मौका देने के लिए फाइनल मैच से अपना नाम वापस ले लिया है. दरअसल जंपा ने तनवीर संघा को मौका देने के लिए अपना नाम वापस लिया है. ये खिलाड़ी अबतक शानदार प्रदर्शन कर टॉप विकेट-टेकर बना हुआ है इसलिए जंपा चाहते हैं कि संघा की फाइनल मैच खेलें.

एडम जंपा ने खेलने से मना किया

न्यू साउथ वेल्स और तस्मानिया के बीच फाइनल मैच होबार्ट में होना है जहां दो लेग स्पिनर्स का खेलना मुश्किल है. यही देखते हुए जंपा ने खेलने से मना कर दिया. इस सीजन में एडम जंपा ने न्यू साउथ वेल्स के लिए एक ही मैच खेला है, जिसमें वो संघा के साथ ही खेले थे. न्यू साउथ वेल्स के कार्यवाहक कप्तान कर्टिस पैटरसन ने भी इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि अगल फाइनल सिर्फ दिन का मैत होता तो जंपा और संघा दोनों खेलते लेकिन डे-नाइट मैच होने की वजह से टीम का संतुलन बनाने के लिए दोनों में से किसी एक को ही मौका देने के बारे में फैसला हुआ है.

कौन हैं तनवीर संघा?

तनवीर संघा ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर हैं. 24 साल का ये गेंदबाज 4 वनडे में 2 विकेट और 7 टी20 इंटरनेशनल में 10 विकेट ले चुका है. संघा ने लिस्ट ए में 41, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 49 और टी20 में 79 विकेट हासिल किए हैं.

फाइनल पर बारिश का खतरा

वैसे तस्मानिया की टीम बिना मैच खेले भी चैंपियन बन सकती है क्योंकि होबार्ट में भारी बारिश की आशंका है. अगर मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो अंक तालिका में टॉप पर होने के कारण तस्मानिया खिताब जीत जाएगा.

न्यू साउथ वेल्स टीम: कर्टिस पैटरसन (कप्तान), शॉन एबॉट, जोएल डेविस, बेन ड्वार्शियस, मैथ्यू गिल्क्स, क्रिस ग्रीन, रयान हैडली, लियाम हैचर, सैम कॉन्स्टास, जोश फिलिप, विलियम साल्ज़मैन, लाचलान शॉ, तनवीर संघा

तस्मानिया टीम: निखिल चौधरी, नैथन एलिस, ब्रैडली होप, कालेब ज्वेल, मैट कुहनेमैन, राफ मैकमिलन, बेन मैकडरमॉ, रिले मेरेडिथ, एडन ओ’कॉनर, मिच ओवेन, विल प्रेस्टविज, जॉर्डन सिल्क (कप्तान), बिली स्टैनलेक, मैथ्यू वेड, चार्ली वाकिम, टिम वार्ड, ब्यू वेबस्टर

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.