T20 World Cup टीम में नहीं चुने जाने के बाद हुई पिता की मौत, भारतीय खिलाड़ी का सीने में दबा दर्द आया बाहर
Sanjeev Kumar March 12, 2026 02:23 AM

T20 World Cup 2026 का तो अब अंत हो गया. लेकिन, इस ICC टूर्नामेंट के लिए जब टीम इंडिया का सेलेक्शन हो रहा था तब उसमें से विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा का नाम नदारद रहा. ऐसा तब हुआ जब उनके टीम में चुने जाने की चर्चा जोरों-शोरों से थी. वो 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से ही भारतीय टीम के सेट-अप का हिस्सा थे. लेकिन, सेलेक्टर्स ने अंत में 2 साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे ईशान किशन पर अपना भरोसा जताया. ईशान के चुने जाने की वजह घरेलू क्रिकेट में उनका दमदार प्रदर्शन रहा, जिसके चलते सेलेक्टर्स के लिए उन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल हो गया.

T20 WC टीम में नहीं चुने जाने के बाद पिता को खोया

टी20 वर्ल्ड कप की टीम में नहीं चुने जाने से जितेश शर्मा उदास हुए. ऐसा होना स्वाभाविक भी था. लेकिन, अब जब टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म हो गया है तो जितेश शर्मा ने एक दर्दनाक सच बयां किया है. उन्होंने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप की टीम में उनके ना चुने जाने के बाद उनके पिता भी चल बसे. उन्होंने बताया कि उनके पिता का 1 फरवरी को निधन हो गया.

वर्ल्ड कप से ज्यादा पिता को मेरी जरूरत

जितेश शर्मा के मुताबिक T20 वर्ल्ड कप की टीम मे ना चुने के बाद जब वो दुखी हुए तो उनके परिवार और दोस्तों ने उन्हें काफी सपोर्ट किया. दुख की उस घड़ी से तो वो उबर गए. लेकिन फिर पिता की मौत ने उन्हें झकझोर कर रख दिया. उन्होंने बताया कि वो 7 दिन तक अपने पिता के साथ थे. जितेश शर्मा ने आगे कहा कि बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वर्ल्ड कप से ज्यादा उनके पिता को उनकी ज्यादा जरूरत थी और उन्हें इसका कोई अफसोस नहीं है. जितेश ने कहा कि वो भगवान का शुक्रगुज़ार है कि आखिरी दिनों में वो अपने पिता के साथ रहे और उनका ख्याल रख सके.

जितेश ने कहा कि पिता के गुजरने के बाद अब परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है. वो अपनी मां, भाई और परिवार का ख्याल रखते हैं और उनके सामने अपनी भावनाएं नहीं दिखाते. जितेश ने कहा कि उन्होंने अपने करियर और पिता को खोने के गम के साथ जीना सीख लिया है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.