Government Schemes For Farmers: देश में आधी से ज्यादा आबादी किसानी और खेती के जरिए अपना जीवन यापन करती है. जिनमें से कई किसान इससे ज्यादा कमाई नहीं कर पाते हैं. ऐसे किसानों के लिए और खेती से जुड़ी उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार समय-समय पर कई तरह की मदद देती रहती है. लेकिन अक्सर जानकारी की कमी की वजह से किसान इनका पूरा फायदा नहीं उठा पाते.
कहीं कागजी प्रोसेस समझ नहीं आती. तो कहीं सही समय पर अप्लाई नहीं हो पाता. नतीजा यह होता है कि जो फायदा मिल सकता था. वो छूट जाता है. ऐसे में जरूरी है कि आप उन स्कीम्स के बारे में अच्छे से समझ लें. जो सीधे आपकी आमदनी बढ़ाने और खर्च कम करने में मदद कर सकती हैं. चलिए आपको बताते हैं इन योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी.
सरकार की इस योजना में किसानों को सालभर में 6000 रुपये की रकम सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है. इसमें ज्यादा भागदौड़ नहीं करनी होती. बस रजिस्ट्रेशन और जरूरी कागज पूरे होने चाहिए. पैसा किस्तों में आता है जिससे खेती के छोटे-मोटे खर्च आसानी से निकल जाते हैं. इसका फायदा खासतौर पर छोटे और सीमांत किसानों को मिलता है. अगर आपने अभी तक इसमें नाम नहीं जुड़वाया है. तो नजदीकी केंद्र या ऑनलाइन तरीके से आसानी से आवेदन कर सकते हैं.
EV का चार्जिंग पॉइंट लगवाकर कितनी कर सकते हैं कमाई, कहां करना होता है अप्लाई?
खेती में सबसे बड़ा जोखिम मौसम का होता है. कभी बारिश ज्यादा हो जाती है तो कभी सूखा पड़ जाता है. जिससे फसल खराब होने का डर बना रहता है. इस योजना के तहत फसल खराब होने पर किसानों को आर्थिक मदद मिलती है. इसके लिए आपको पहले से अपनी फसल का बीमा करवाना होता है. प्रीमियम कम होता है लेकिन नुकसान होने पर अच्छा सपोर्ट मिल जाता है. इससे किसान बड़े नुकसान से बच सकते हैं और दोबारा खेती शुरू करना आसान हो जाता है.
किसानों के लिए सस्ते ब्याज पर लोन देने के लिए यह योजना चलाई जाती है. इसके तहत खेती से जुड़े कामों के लिए आसानी से कर्ज मिल जाता है. ब्याज दर कम होती है और भुगतान की शर्तें भी आसान रहती हैं. बीज, खाद, मशीन या सिंचाई जैसी जरूरतों के लिए यह काफी मददगार है. अगर समय पर लोन मिल जाए तो खेती का काम बिना रुकावट चलता है. बस ध्यान रखें कि समय पर किस्त चुकाना जरूरी होता है.
1 अप्रैल से इतना महंगा हो जाएगा एनुअल फास्टैग, जानें सुविधाओं में कितना होने वाला है बदलाव?